Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»गया जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस मयूरभंज में ट्रक से टकरायी, तीन लोगों की मौत, 14 घायल
    Breaking News

    गया जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस मयूरभंज में ट्रक से टकरायी, तीन लोगों की मौत, 14 घायल

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बड़बिल. ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बेतनती पुलिस थाना क्षेत्र में बुदिखमारी स्कवायर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुई, जब बस, ट्रक से टकरा गयी. बस में करीब 20 तीर्थयात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस हैदराबाद से गया जा रही थी.

    अधिकारी ने बताया, ‘इस हादसे में बस चालक उदय सिंह की मौत हो गई। वह हैदराबाद के चारमीनार का रहने वाला था.’ उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों को बारिपदा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी बिजय कुमार दास ने बताया कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    14 injured 3 killed Bus full of pilgrims going to Gaya collides with truck in Mayurbhanj
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026
    Recent Post

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    January 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group