Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पावर की पूजा का परिणाम है मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी बताए जाने वाले व्यक्ति द्वारा बनाए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवन एवं उसके पार्किंग स्थल का व्यवसायिक प्रयोग पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर अ.क्षे.स. का कानून का डंडा न चल पाना ?
    Breaking News

    पावर की पूजा का परिणाम है मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी बताए जाने वाले व्यक्ति द्वारा बनाए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवन एवं उसके पार्किंग स्थल का व्यवसायिक प्रयोग पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर अ.क्षे.स. का कानून का डंडा न चल पाना ?

    News DeskBy News DeskJune 15, 2022Updated:June 15, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पावर की पूजा का परिणाम है मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी बताए जाने वाले व्यक्ति द्वारा बनाए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवन एवं उसके पार्किंग स्थल का व्यवसायिक प्रयोग पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर अ.क्षे.स. का कानून का डंडा न चल पाना ?

    पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत कई दर्जन बहुमंजिला भवन निर्माण पर स्वीकृत नक्शा का विचलन कर बहुमंजिला भवन निर्माण करने अथवा बिना नक्शा स्वीकृत कराए बहुमंजिला भवन निर्माण करने के कारण बिल्डिंग सील किए गए हैं एवं उनके निर्माण कार्य पर रोक लगाकर बिजली-पानी तक काट दी गई हैl  कई भवन निर्माताओं पर तो  जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा अवैध निर्माण के लिए 1,00,000 से लेकर 5,00,000 रुपया तक जुर्माना भी लगाया गया है l

    वहीं दूसरी ओर साक्ची बाजार, टैंक रोड स्थित मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी कहे जाने वाले चौधरी परिवार द्वारा मुख्य सड़क (साक्ची- बाराद्वारी मुख्य सड़क) पर बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है l जांच हुई तो उक्त भवन में कई अनियमितता सामने आ सकती है , उक्त भवन निर्माता द्वारा पार्किंग स्थल का अतिक्रमण कर व्यवसायिक प्रयोग हेतु कई दुकान का निर्माण कर लिया गया है l

    पार्किंग स्थल का व्यवसायिक प्रयोग हेतु दुकान बन जाने की परिस्थिति में उक्त भवन के ग्राहक मजबूरन अपने वाहन मुख्य सड़क पर लगाएंगे ,जिससे मुख्य सड़क पर जाम बढ़ने की संभावना है l उपरोक्त भवन निर्माता द्वारा अपने निर्माण स्थल के  चारों ओर स्वीकृत नक्शा  के अनुरूप कोई setback नहीं छोड़ा है ,जिससे भविष्य में ऊपरी तल का खिड़की का कोई कांच या  भारी सामग्री ऊपर से से गिरती है तो वहां से गुजरने वाले राहगीरों पर गिरेगी एवं वहां से गुजरने वाले राहगीरों का जान- माल का नुकसान हो सकता हैl

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    भवन निर्माता द्वारा खुद को बन्ना गुप्ता का करीबी बताए जाने के कारण सरकारी महकमा ,भवन निर्माता पर नकेल कस पाने में सक्षम नहीं दिख रहा है l ऐसी स्थिति में सरकारी पदाधिकारियों के साठगांठ से बंता प्रतीत हो  रहा यह बहुमंजिला भवन भविष्य में जानलेवा साबित हो सकता है l

    अब देखना है कि जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ,उपरोक्त बहुमंजिला भवन निर्माता द्वारा निर्धारित सेटबैक का अतिक्रमण कर  बहुमंजिला भवन निर्माण करने एवं पार्किंग स्थल का  निजी लाभ हेतु व्यवसायिक प्रयोग करने के मामले का जांच करा कर उपरोक्त भवन का बिजली-पानी काटने एवं अवैध निर्माण हेतु आर्थिक रूप से दंडित करने एवं अन्य विधिवत कानूनी कार्रवाई  कर पाती है अथवा नहीं ?

    कुमार मनीष, 9852225588

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bannabka karibi batakar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    June 25, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    June 25, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group