Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»राज्य की राजधानी रांची में दहशत का माहौल, महिलाएं घर से बाहर निकलने से लगी है डरने।
Breaking News

राज्य की राजधानी रांची में दहशत का माहौल, महिलाएं घर से बाहर निकलने से लगी है डरने।

News DeskBy News DeskJuly 2, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

राज्य की राजधानी रांची में दहशत का माहौल, महिलाएं घर से बाहर निकलने से लगी है डरने।

जरा सोचिए राज्य की राजधानी रांची का हश्र है कि अब महिलाएं मॉर्निंग वॉक करने से भी डरने लगी है। 1 माह के अंदर कई चेन छिनतई की घटनाएं घट चुकी है।
झारखंड में लगातार विधि व्यवस्था की स्थिति गिरती जा रही है। आए दिन हत्या, बलात्कार, चोरी, छिंतई, लूट सहित अपराधिक घटनाएं घटित हो रही है। बढ़ती अपराधिक घटनाओं एवं हो रही हत्याओं एवं छिनतई से जहां आम जनता में रोष है । वही राज्य की राजधानी रांची का हश्र देखिए जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव, डीजीपी समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी रहते हैं। वही बेखौफ अपराधी पुलिस विभाग को चैलेंज करते हुए दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम देते हैं । जून माह में महिलाओं से हुई छिनतई की घटनाओं पर एक नजर डालते हैं तो महिलाएं अब घर से निकलने में भी राज्य के राजधानी रांची में भी डरने लगी है।

*1 जून,गोर हिल रोड में मॉर्निंग वॉक पर निकली गीता वर्मा से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीनी l

*4 जून, चिरौंदी साइंस सिटी के पास कतरास के लक्ष्मी शर्मा से पर्स छीनाl

*10 जून, मोराबादी में मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा देवी से छिनतई।

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

*13 जून , बरियातू में दूध लेकर लौट रही शोभा सिन्हा से चेन छिनतई।

*23 जून, कांके थाना क्षेत्र में वृद्ध रीता देवी से चेन छिनतई।

*24 जून, सुरेंद्रनाथ स्कूल के समीप महिला से चिंतई ।

*24 जून, दिव्यांन चौक के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली वरिष्ठ महिला साहित्यकार रीता शुक्ला से चेन छिनतई, पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

*25 जून, कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में गुमला के जवाहर नगर निवासी स्नेहा त्रिपाठी से चेन छिनतई।

*25 जून, मोहराबादी निवासी मेनका जाना से मॉर्निंग वॉक से घर लौटते समय अपराधियों ने चेन छीनी।

*30 जून, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक कर रही जय श्री चोटालिया से छिनतई हुई।

जिससे रांची की आम जनता बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें सुरक्षा को लेकर बढ़ती जा रही है । झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था और अपनी सुरक्षा को लेकर खौफ और डर में जी रहे हैं। इन दिनों छिनतई गैंग  राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र का मोहरावादी और पीस रोड पॉश इलाका होने के कारण कांके थाना क्षेत्र का रिंग रोड और कांके रोड बरियातू थाना क्षेत्र का न्यू मोहरावादी सहित कई इलाके छिनतई गैंग के निशाने पर हैं। देखना यह है कि राज्य के राजधानी रांची के लोगों के डर पुलिस खत्म कर पाती है। या यूं ही लोग डरते रहेंगे।
ए के मिश्र

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘AKVAN’ का अलर्ट, 20 नवंबर को जमशेदपुर के सभी स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 19, 2026

Jamshedpur News :होमगार्ड बहाली के ट्रायल रन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द होगी घोषित

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 संचालकों से वसूला गया 1.64 लाख रुपये जुर्माना

November 19, 2026

SARAIKELA NEWS: चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी, सरायकेला-खरसावां में 20 नवंबर को KG से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘अकवन’ का रेलवे परिचालन पर असर, टाटानगर-बादामपहाड़ और टाटा-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group