Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»दीपावली की पूर्व शाम पर ‘प्रथम दीप वीर शहीदों के नाम’ होगा आयोजित
    Breaking News

    दीपावली की पूर्व शाम पर ‘प्रथम दीप वीर शहीदों के नाम’ होगा आयोजित

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनका नियोजन है, जिससे उनकी जीवन शैली समाज के साथ गतिमान हो सके. उक्त बातें रविवार को एग्रिको में आयोजित मासिक बैठक में परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कही. कार्यक्रम का आरंभ भारत माता के स्मरण और शहीदों एवं शहीद परिवार को नमन के साथ हुआ. संगठन गीत कुन्दन सिंह ने प्रस्तुत किया. इसके बाद परिचय सत्र अवधेश कुमार के नेतृत्व में हुआ. परिचय सत्र के बाद गत माह का कार्यक्रम समीक्षा और आय व्यय का विवरण दीपक शर्मा ने प्रस्तुत किया.

    बैठक में दिवाली की पूर्व संध्या पर शहीद स्थल गोलमुरी में आयोजित होने वाले ‘प्रथम दीप वीर शहीदों के नाम’कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. इसमें यह तय हुआ कि दिवाली के शुभ अवसर पर संगठन की छोटी-छोटी टोली शहीद परिवारों से मिलकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करेगी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    बैठक में आने वाले कार्यक्रम, नौसेना दिवस एवं विजय दिवस समारोह पर भी चर्चा की गई. संगठन के दया भूषण एवं कुंदन सिंह ने उपस्थित पूर्व सैनिकों के जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की सामाजिक सेवा की. धन्यवाद ज्ञापन हवलदार मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया. भारत माता की जय और पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिंदाबाद के उदघोष के साथ बैठक संपन्न हुई.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    बैठक में सत्यप्रकाश, एसपीओ जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, गोपाल कुमार निर्दोष, राजेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, कमल कुमार, बीबी सिंह, सावना टुडू, सुबोध कुमार, रॉकेश पांडे, निखिल सिन्हा, वरुण कुमार, विनय यादव, कृष्ण मोहन सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, बिरजू कुमार, उमेश सिंह, राकेश पांडेय, सत्यप्रकाश, पंकज शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, जसबीर सिंह, विजय कुमार, दयाभूषण, मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार, एलबी सिंह, अवधेश कुमार, गोपाल कुमार, वाईके मिश्रा, कुंदन सिंह, केशव कुमार वर्मा, राजेश कुमार, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Diwali Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group