Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand:राज्य के सभी स्कूलों में 18 से 25 जून तक नशीले पदार्थों के खिलाफ चलेगा अभियान
    Headlines

    Jharkhand:राज्य के सभी स्कूलों में 18 से 25 जून तक नशीले पदार्थों के खिलाफ चलेगा अभियान

    News DeskBy News DeskJune 14, 2024Updated:June 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    राज्य के सभी कोटि के विद्यालयों में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू होगा. अभियान 18 से 25 जून तक चलेगा. अभियान को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा इसके लिए जिला स्तर पर कक्षा नौवीं से 12वीं तक के शिक्षक व प्राचार्य को भी प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    नशा के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए वन टू वन उनसे संवाद करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इस अभियान में बाल संसद व विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका काफी अहम है.

    कार्यशाला में शिक्षा विभाग के सभी जिलों के नोडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    स्कूल के आसपास नशीले पदार्थ की बिक्री हुई तो होगी कार्रवाई
    झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक आदित्य रंजन ने कहा कि स्कूल के आसपास नशीले पदार्थ की बिक्री होने पर संबंधित विद्यालय पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का यह दायित्व है कि वह इस बात को सुनिश्चित करे कि स्कूल के आसपास कोई ऐसा कार्य नहीं हो. उन्होंने कहा कि बीआरपी-सीआरपी इसकी निगरानी करेंगे.
    104 किलो मादक द्रव्य पकड़ा गया, जारी रहेगा अभियान
    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधीक्षक एस शरीक ओमर ने कहा कि एनसीबी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 104 किलो मादक द्रव्य सीज किया गया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. एनसीसी के ग्रुप कमांडेंट कर्नल राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड के 12 जिलों में एनसीसी की नौ यूनिट है. उन्होंने इस अभियान में एनसीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand nasha School Student
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group