Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Dumka:कार्डधारियों ने चार माह का राशन नहीं बांटने पर महिला डीलर को चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया, किया रोड जाम
    Crime

    Dumka:कार्डधारियों ने चार माह का राशन नहीं बांटने पर महिला डीलर को चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया, किया रोड जाम

    News DeskBy News DeskJune 25, 2024Updated:June 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    दुमका . दुमका जिले में सोमवार को भीड़ ने सार्वजनिक विरतण प्रणाली के तहत राशन वितरक एक महिला को चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
    रियायती दर वाले राशन के लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि उसने पिछले चार महीनों से खाद्यान्न का वितरण नहीं किया है.यह घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की है.

    उग्र कार्डधारियों ने डीलर को पहले चप्पल का माला पहनाया. मधुबन गांव से दुर्गापुर तक पैदल लेकर गये. उग्र ग्रामीणों की भीड़ ने किसी की नहीं सुनी.

    लोगों ने बताया कि जब भी राशन लेने गये सिर्फ टाल-मटोल ही करती रही. ग्रामीण राजकुमार हांसदा, विकास राय, राजदीप मुर्मू, बीटी टुडू, राज हेंब्रम और प्यारी देवी ने बताया कि लाभुकों से अंगूठा लेकर पर्ची निकाल ली जाती है. किसी लाभुक के पास पांच तो किसी के पास चार पर्ची पड़ी है. लाभुकों को सिर्फ पर्ची ही दिया जाता है. इसके अलावा चावल नहीं मिला.

    Tatanagar Railway: विरोध के बाद जुगसलाई गुदड़ी बाजार में रेलवे के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली, 15दिन की मिली मोहलत, जानिये क्या है पूरा मामला?

    सोमवार को भी लाभुकों का अंगूठा लेकर पर्ची निकाल रही थी, उनसे पिछले माह का राशन की मांग की गयी. इसी में सुमरी महारानी भड़क गयीं और कार्डधारियों के साथ गाली-गलौज करने लगी. इसके बाद कार्डधारी आक्रोशित हो गये.

    सुमरी महारानी को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी कार्डधारी कम अनाज वितरण करने और अनाज नहीं देने का आरोप लगा चुके हैं. हर बार बीडीओ के आश्वासन के बाद सुमरी बच निकल जाती थी.

    Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर ने मिस झारखण्ड-2026 श्रेया अग्रवाल को किया सम्मानित

    विरोध-प्रदर्शन, रोड किया जाम

    गोपीकांदर थाना प्रभारी रंजीत मंडल ने बताया कि लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर गोविंदपुर-साहेबगंज राज्य राजमार्ग को आधे घंटे से अधिक समय तक जाम रखा. स्थानीय प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) गौतम मोदी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला कि वितरक ने मई में केवल 60 प्रतिशत और जून में सात प्रतिशत खाद्यान्न वितरित किया था.

    बीडीओ ने राशन वितरण का दिया निर्देश

    जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि उन्होंने बीडीओ को 25 जून को राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dumka me rashan dealer ko chappal ka mala
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway: विरोध के बाद जुगसलाई गुदड़ी बाजार में रेलवे के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली, 15दिन की मिली मोहलत, जानिये क्या है पूरा मामला?

    April 23, 2026

    Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर ने मिस झारखण्ड-2026 श्रेया अग्रवाल को किया सम्मानित

    April 23, 2026

    Saraikela Illegal Mining : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर सख्ती, इचागढ़, चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में चला छापेमारी अभियान

    April 23, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway: विरोध के बाद जुगसलाई गुदड़ी बाजार में रेलवे के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली, 15दिन की मिली मोहलत, जानिये क्या है पूरा मामला?

    April 23, 2026

    Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर ने मिस झारखण्ड-2026 श्रेया अग्रवाल को किया सम्मानित

    April 23, 2026

    Saraikela Illegal Mining : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर सख्ती, इचागढ़, चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में चला छापेमारी अभियान

    April 23, 2026

    Road Accident : झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    April 23, 2026

    Jharkhand Highcourt: न्यायाधीश उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों की अपील पर हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

    April 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group