Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे
Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे

News DeskBy News DeskJuly 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

NEW DELHI. भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दो क्लासमेट, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1970 के दशक की शुरुआत में मध्य प्रदेश के सैनिक स्कूल रीवा में 5वीं क्लास में एक साथ पढ़ते थे. यहां तक की उनका रोल नंबर भी आसपास था. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रोल नंबर 931 और एडमिरल त्रिपाठी का 938 था. स्कूल के दिनों से ही दोनों काफी अच्छे दोस्त रहे हैं. अलग फोर्स में होने के बावजूद वे हमेशा संपर्क में रहते हैं.

दोनों ही अफसरों को नजदीक से जानने वाले एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि सेना में वरिष्ठ नेतृत्व के बीच मजबूत दोस्ती सेनाओं के बीच कामकाजी
संबंधों को मजबूत करने में बहुत मायने रखती है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने एक ट्वीट में कहा, ‘दो प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशिक्षित करने का यह दुर्लभ सम्मान, जो 50 साल बाद अपनी-अपनी सेनाओं का नेतृत्व करेंगे, मध्य प्रदेश के रीवा के सैनिक स्कूल को जाता है.’

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

दोनों सहपाठियों की नियुक्तियां भी लगभग 2 महीने के अंतर पर एक ही समय में हुई हैं. एडमिरल त्रिपाठी ने 1 मई को भारतीय नौसेना की कमान संभाली थी, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी रविवार 30 जून यानी आज नया पदभार ग्रहण करेंगे. आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30 जून, 2024 को अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे और जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो रिटायर होने वाले हैं. इससे पहले वे सेना के वाइस चीफ, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर, DG इन्फेंट्री और सेना में कई अन्य कमांड के प्रमुख के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं.

Delimitation Bill: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और सांसद पीएम मोदी से मिले, ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

November 30, 2026

Delimitation Bill: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और सांसद पीएम मोदी से मिले, ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी

November 30, 2026

Tata Motors गेट जाम मामले में बड़ी कार्रवाई, मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 पर FIR, 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी बनाया गया आरोपी

November 30, 2026
Recent Post

Milk Price Hike: कल से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर तीन से चार रुपये तक बढ़ेंगे दाम, अन्य उत्पाद भी होंगे महंगे

November 30, 2026

Saraikela: कपाली में ब्राउन शुगर के धंधे के विरोध पर फायरिंग, युवक को लगी गोली, एक पकड़ाया, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

November 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group