Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर बीजद- कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    Breaking News

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर बीजद- कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskJuly 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भुवनेश्वर. ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने राजभवन के एक अधिकारी पर सात जुलाई को हमला करने के आरोपों को लेकर राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ललित कुमार के खिलाफ कार्रवाई की फिर से मांग की. बीजद नेता लेखाश्री सामंतसिंघार ने पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल के बेटे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान पुरी में राजभवन के एक सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) पर हमला करने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा कि पीड़ित कई दिनों से न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने पुलिस कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा आरोपी के राज्यपाल से संबंध के कारण हुआ. कांग्रेस समर्थकों ने कुमार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राजभवन के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में पार्टी की छात्र और युवा इकाई के सदस्य भी शामिल थे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कुमार की गिरफ्तारी का आदेश क्यों नहीं दिया. माझी के पास गृह विभाग का प्रभार भी है. एएसओ बैकुंठ प्रधान ने आरोप लगाया था कि कुमार और उनके सहयोगियों ने सात जुलाई की रात को पुरी स्थित राजभवन में उन पर हमला किया था. राज्य सरकार ने सोमवार को प्रधान का तबादला गृह विभाग में कर दिया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJD-Congress protest demanding action against Odisha Governor Raghubar Das' son
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group