Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»‘Protest’ In Ranchi: नहीं थम रहा राज्यकर्मियों क प्रदर्शन; अब पारा शिक्षक निकले सीएम आवास घेरने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
    Jharkhand

    ‘Protest’ In Ranchi: नहीं थम रहा राज्यकर्मियों क प्रदर्शन; अब पारा शिक्षक निकले सीएम आवास घेरने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Ranchi. राजधानी रांची में राज्यकर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. 19 जुलाई को सहायक पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन किया था,जिसमें पुलिस बल के साथ झड़प भी हुई थी. विभिन्न मांगों को लेकर हर दिन प्रदर्शन जारी है.

    Chaibasa: सोनुआ-लोटापहाड़ रेलखंड पर युवक-युवती की ट्रेन से कटकर मौत, आत्महत्या की आशंका

    अब 20 जुलाई (शनिवार) को एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बैनर तले समान शिक्षा समाना वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर के पारा शिक्षक मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले हैं. हजारों की संख्या में पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान से निकलकर फुटबॉल स्टेडियम होते हुए सीएम आवास के निकट पहुंच गए. प्रदर्शनकारी पारा शिक्षक सुरक्षा घेरा तोड़ कर सीएम आवास के निकट जा पहुंचे, जिसके कारण पहले से तैनात पुलिसकर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

    कुछ लगभग 500  पारा शिक्षकों को बैरिकेडिंग कर मोरहाबादी मैदान के पास ही रोक दिया गया है. वहीं बाकी पारा शिक्षक ऑक्सीजन पार्क के पास बैठे हैं. शिक्षक लगातार प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि पीछे रह गये पारा शिक्षकों को आगे बढ़ने दे.

    Supreme Court: नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कहा- एनटीए ने सबक नहीं सीखा

    मौके पर मौजूद पारा शिक्षकों के नेता संजय दुबे ने कहा‌ कि यह अनिश्चितकालीन प्रदर्शन है. वहीं प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि 20 सालों से ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ा रहे हैं. लेकिन पारा शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनायी जा रही है. सरकार से कई बार वेतनमान में बढ़ोतरी की  मांग की, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया.

    इधर पारा शिक्षकों के आंदोलन को देखते हुए  सीएम आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए अग्निशमन वाहन भी प्रदर्शनस्थल पर मौजूद हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren Jharkhand Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: सोनुआ-लोटापहाड़ रेलखंड पर युवक-युवती की ट्रेन से कटकर मौत, आत्महत्या की आशंका

    May 25, 2026

    Supreme Court: नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कहा- एनटीए ने सबक नहीं सीखा

    May 25, 2026

    Jharkhand: बेटी के घायल होने से आक्रोशित हुआ पिता, अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: सोनुआ-लोटापहाड़ रेलखंड पर युवक-युवती की ट्रेन से कटकर मौत, आत्महत्या की आशंका

    May 25, 2026

    Supreme Court: नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कहा- एनटीए ने सबक नहीं सीखा

    May 25, 2026

    Jharkhand: बेटी के घायल होने से आक्रोशित हुआ पिता, अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    May 25, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    May 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group