Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Sahibgunj : रेल टिकट था, फिर भी आरपीएफ ने पकड़ा, पति के इंतजार में बैठी रही पत्नी, बीमार नवजात ने गोद में ही दम तोड़ा
    Crime

    Sahibgunj : रेल टिकट था, फिर भी आरपीएफ ने पकड़ा, पति के इंतजार में बैठी रही पत्नी, बीमार नवजात ने गोद में ही दम तोड़ा

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sahibgunj. यह मामला साहिबगंज रेलवे स्टेशन का है. दरअसल, माता-पिता बीमार नवजात को लेकर इलाज के लिए साहिबगंज आये थे. उनके पास टिकट था, लेकिन नवजात के साथ मां पीछे रह गयी और पिता को पुलिस ने बिना टिकट पकड़ लिया. नवजात का इलाज समय पर नहीं हो पाया और उसकी माैत हो गयी. शनिवार सुबह बरौनी पैसेंजर ट्रेन आने के बाद रसूलपुर दहला निवासी सोनेलाल शाह और उनकी पत्नी नीलम देवी अपने दो दिन की मासूम बच्ची को लेकर इलाज कराने के लिए साहिबगंज पहुंचे थे. ट्रेन पहुंचते ही दोनों प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर उतरे. नवजात के साथ नीलम थोड़ा पीछे रह गयी और सोनेलाल शाह आगे बढ़ गये. वह जैसे ही प्लेटफॉर्म से बाहर निकला, आरपीएफ के जवानों ने उसे यह कह कर पकड़ लिया कि आप रेलवे ट्रैक पार करके बाहर निकले हैं. उसे जुर्माना के लिए मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर खड़ा कर दिया. पीछे से नीलम भी पहुंच गयी. मजिस्ट्रेट के पास करीब दो घंटे तक फैसला नहीं हुआ. नीलम नवजात को गोद में लेकर बैठी रही और पति के छूटने का इंतजार करती रही. इसी बीच नवजात बच्ची ने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया. आरपीएफ निरीक्षक क्रिस्टोफर किस्कू साहिबगंज पोस्ट ने कहा कि अभियान के तहत स्टेशन परिसर में रेल ट्रैक पार करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा था. हमारे जवानों ने रेलवे एक्ट के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया था. इस दौरान पीड़ित परिवार ने नवजात के बीमार होने की बात नहीं बतायी. अगर पूरी जानकारी पीड़ित व्यक्ति द्वारा पहले दी जाती, तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती. इस मामले की छानबीन की जा रही है.

    मौत की खबर फैलते ही, बिना जुर्माना पति को छोड़ा

    बच्ची की मौत की खबर साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में फैली, तो आसपास के लोग जमा हो गये और हंगामा शुरू कर दिया. इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर सोनेलाल को बिना जुर्माना लिए ही छोड़ दिया. हंगामा की खबर सुनकर नगर थानेदार अमित कुमार पुलिस अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां पर शांति व्यवस्था बहाल करने में लग गये. दंपती के परिजनों को अपने साथ आरपीएफ कार्यालय ले गये, जहां परिजनों से पूरी जानकारी ली. देर शाम परिजनों ने एक लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसमें आरपीएफ जवानों पर लापरवाही का आरोप लगाया और न्याय की मांग की है.

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    मां बोली- बेटी की मौत का जिम्मेवार कौन

    मां नीलम देवी ने कहा- बच्ची के इलाज के लिए टिकट कटा कर पीरपैंती से साहिबगंज आये थे. हम दोनों पति-पत्नी का टिकट रहने के बावजूद आरपीएफ द्वारा पति को गिरफ्तार कर तीन घंटे से अधिक बैठा कर रखा गया. इस कारण नवजात का इलाज नहीं करा पाये और इलाज के अभाव में हमारी गोद में ही उसने दम तोड़ दिया. आखिर नवजात की मौत का जिम्मेवार कौन होगा, क्या हमें इंसाफ मिल भी पायेगा ? पिता सोनेलाल साह ने कहा-आखिर हमारा कुसूर क्या था. हमने तो यात्रा टिकट के साथ ही सफर किया था. फिर क्यों हमें बेवजह गिरफ्तार किया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS: आजसू की बैठक में धनबाद ‘जनाक्रोश रैली’ को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सुदेश महतो के जन्मदिन पर दिखा उत्साह

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    caught by RPF Sahibgunj sick newborn died in her lap wife kept waiting for husband
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आजसू की बैठक में धनबाद ‘जनाक्रोश रैली’ को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सुदेश महतो के जन्मदिन पर दिखा उत्साह

    June 21, 2026

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    June 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आजसू की बैठक में धनबाद ‘जनाक्रोश रैली’ को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सुदेश महतो के जन्मदिन पर दिखा उत्साह

    June 21, 2026

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    June 21, 2026

    Jamshedpur News ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: खासमहल दुर्गा पूजा मैदान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की थीम पर मना 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डीसी राजीव रंजन बने मुख्य अतिथि

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group