Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kolhan के दो दिग्गज नेताओं का नया राजनीति सफर शुरू… विधायक रामदास आज बन जायेंगे मंत्री, तो चंपाई हो जायेंगे भाजपाई
    Headlines

    Kolhan के दो दिग्गज नेताओं का नया राजनीति सफर शुरू… विधायक रामदास आज बन जायेंगे मंत्री, तो चंपाई हो जायेंगे भाजपाई

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में चंपाई सोरेन की जगह लेंगे. यह घटनाक्रम बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा झामुमो, मंत्री और विधायक के पद से इस्तीफा देने के बाद हुआ है. चंपई सोरेन के शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है. राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन चंपई सोरेन की जगह लेंगे. 30 अगस्त को रामदास सोरेन रांची में दोपहर 11 बजे के आसपास कैबिनेट मंत्री का शपथ लेंगे. इस बात का संकेत खुद विधायक रामदास सोरेन ने भी दिया है. गुरुवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह दौर पर पहुंचे विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हां, सीएमओ से सूचना आयी है, मुझे शुक्रवार को रांची बुलाया गया है, रांची से सूचना है कि कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलायी जायेगी.

    दरअसल, कोल्हान में चंपाई सोरेन के बाद रामदास सोरेन दूसरे नंबर के बड़े नेता झामुमो में हैं. चंपाई सोरेन से इस्तीफा देने से रामदास सोरेन को उनके जगह कैबिनेट में जगह देने की तैयारी पूरी कर ली गयी है . पिछले महीने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार को झामुमो छोड़ दी थी. चंपई ने दावा किया कि झामुमो की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों ने उन्हें पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्होंने कई वर्षों तक काम किया. उन्होंने राज्य विधानसभा के विधायक और झारखंड मंत्रिमंडल के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया.  चंपई सोरेन दो फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई पद त्याग दिया और सोरेन ने जुलाई में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. विधायक रामदास सोरेन ने चंपई सोरेन पर कहा कि उनके साथ मेरा बचपन और युवा बीता है. हमलोगों ने एक साथ झारखंड आंदोलन में काफी संघर्ष किया  है. उन्होंने जो कदम उठाया उस पर पार्टी ने उन्हें पुनर्विचार करने को कहा है. पार्टी ने उन्हें शुरू से पूरा सम्मान दिया. इसमें कोई दो राय नहीं है.

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MLA Ramdas will become a minister today then Champai will become a BJP member Two big leaders of Kolhan start a new political journey
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026
    Recent Post

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में बंपर तेजी; Sensex में 1100 अंकों से अधिक की उछाल, अमेरिका-ईरान शांति समझौते का दिखा असर

    June 15, 2026

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group