Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Adityapur : 20 लाख फिरौती के लिए डॉ. मंडल का किया अपहरण, पहचान जाहिर होने पर कर दी हत्या
    Crime

    Adityapur : 20 लाख फिरौती के लिए डॉ. मंडल का किया अपहरण, पहचान जाहिर होने पर कर दी हत्या

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. राजनगर के छोटा सिजूलता निवासी डॉ. बृहस्पति मंडल का अपहरण 20 लाख रुपये के लिए हुआ था. इसके लिये डॉ. मंडल के पैतृक गांव उरुगुट्टू निवासी त्रिदेव गोप और चंदन गोप ने सुंदरनगर भाटा बस्ती के रोहित कुमार सिंह के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनायी थी. गुरुवार की सुबह डॉ. मंडल का कार से अपहरण करने के बाद त्रिदेव और चंदन गोप ने फिरौती के लिए दबाव बनाने के लिए उनकी पिटायी भी की. इसके अलावा मोबाइल से वीडियो भी बनाया, ताकि उक्त वीडियो डॉ. मंडल के घरवालों को भेज कर रुपये की मांग की जा सके. सभी चेहरा ढका हुआ था. इस बीच डॉ. मंडल ने त्रिदेव गोप और चंदन गोप को पहचान लिया. इस फंसने की आशंका देख त्रिदेव गोप ने गमछा से डॉ. मंडल का गला दबाकर हत्या कर दी.

    यह जानकारी शुक्रवार को आदित्यपुर थाना में केस का उद्भेदन करते हुए सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने दी. उन्होंने कहा गुरुवार को महेशपुर में डॉ. बी मंडल की कार को ओवरटेक कर पिस्तौल का भय दिखाकर अपहरण कर लिया. अपहरण करने के बाद पीछे की सीट के पास पैर रखने वाले स्थल में डॉ. मंडल को लेटा दिया और उनकी पिटायी की. त्रिदेव गोप ने डॉ. मंडल का वीडियो भी बनाया. गुरुवार की देर रात त्रिदेव मंडल को कोवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. त्रिदेव मंडल के पास से बरामद मोबाइल से उक्त वीडियो को बरामद किया गया है. वीडियो में त्रिदेव गोप डॉ. मंडल के शरीर पर पैर रखा हुआ दिख रहा है. वीडियो में त्रिदेव गोप की चप्पल की भी तस्वीर आयी है. उक्त चप्पल को भी जब्त किया गया है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    हत्या के बाद त्रिदेव गोप अपनी मोबाइल बंद कर कोवाली थाना क्षेत्र में छुप गया था. रात करीब दो बजे उसने मोबाइल ऑन किया. मोबाइल ऑन होने पर टावर लोकेशन के आधार पर उसे रात करीब 3.15 बजे गिरफ्तार किया. इस मामले में तीनों अपहरण क्रातओं के कपड़े और मोबाइल जब्त किये गये हैं. मालूम हो कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत महेशपुर में डॉ. बृहस्पति मंडल का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था. हत्या के बाद शव को कोवाली थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया. इस मामले में मृतक के बेटे शैलेश मंडल के बयान पर राजनगर थाना में त्रिदेव गोप, चंदन गोप और रोहित सिंह के खिलाफ अपहरण व हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dr. Brihaspati Mandal a resident of Chhota Sijulta Rajnagar Dr. Mandal kidnapped for 20 lakh ransom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group