Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand ‘Hemant Sarkar’ : हेमंत सोरेन आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता, सीएम आवास में बुलायी गयी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक, सरकार बनाने के लिए दावा पेश किये जाने की भी उम्मीद
Breaking News

Jharkhand ‘Hemant Sarkar’ : हेमंत सोरेन आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता, सीएम आवास में बुलायी गयी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक, सरकार बनाने के लिए दावा पेश किये जाने की भी उम्मीद

News DeskBy News DeskNovember 24, 2024Updated:November 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद अब तय हो गया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार दोबारा बनेगी. नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. रविवार (24 नवंबर) की सुबह 11 बजे इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक सीएम आवास में बुलाई गई है. इसमें हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुन लिए जाएंगे. इसके बाद आज शाम ही हेमंत सोरेन राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. उम्मीद है कि दावा पेश करते ही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का समय भी तय हो जाएगा. शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम भी आज ही तय होने के उम्मीद है.
56 सीट जीता इंडिया गठबंधन
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी. झामुमो नीत गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीतीं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीट से संतोष करना पड़ा. राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है. भाजपा ने 21 सीट जीतीं और राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.
झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीट जीतीं, जो पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीट संख्या है. कांग्रेस को 16 सीट, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीट पर जीत मिली.
चुनाव विश्लेषकों के अनुसार हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना दोनों ही आदिवासी मतदाताओं के बीच सहानुभूति की लहर पैदा करने में कामयाब रहे और सत्ता विरोधी भावना के बावजूद भाजपा इसका फायदा उठाने में विफल रही.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है.
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद है.
शर्मा ने कहा, “झारखंड में हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में उपचुनावों में सभी पांच सीट जीत ली हो. राजद ने भी आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए छह सीट में से चार पर जीत हासिल की. भाकपा (माले) ने चार में से दो सीट हासिल कीं. लोजपा (रामविलास) ने अपनी एकमात्र सीट जीती और जद (यू) ने दो सीट में से एक पर जीत हासिल की.
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी को मांडू में केवल 231 वोटों के मामूली अंतर से एक सीट मिली.
सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय से 17,142 वोटों के अंतर से भाजपा की मुनिया देवी को हराया. भाजपा का झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनवार सीट पर 35,438 वोटों से जीत हासिल की और पूर्व मुख्यंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला में 20,447 वोटों से जीत हासिल की.

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026

Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत

October 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026

Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-जयपुर नई ट्रेन का शुभारंभ 26 अक्टूबर से, रेल जन संवाद में झारसुगुड़ा से टाटानगर होते हुए आसनबनी तक पांचवीं-छठी रेल लाइन पर भी बोले डीआरएम

October 22, 2026

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफी के दावे पर रेल मंत्रालय बोला- सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे भ्रामक आंकड़े, जानें और क्या कहा?

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group