Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kalindi Express को पटरी से उतारने की कोशिश की एनआईए की टीम ने शुरू की जांच, LPG सिलेंडर से टकरायी थी ट्रेन, पटरी से बरामद हुआ था विस्फोटक
    Headlines

    Kalindi Express को पटरी से उतारने की कोशिश की एनआईए की टीम ने शुरू की जांच, LPG सिलेंडर से टकरायी थी ट्रेन, पटरी से बरामद हुआ था विस्फोटक

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kanpur. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रसोई गैस सिलिंडर और अन्य विस्फोटक सामग्री रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश के मामले की सोमवार को जांच शुरू कर दी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एनआईए की टीम ने आज दोपहर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) भी टीम के साथ पहुंचे. टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेल पटरी और उसके आसपास के इलाके का सर्वेक्षण किया. एनआईए की टीम सोमवार रात को ही कानपुर पहुंच गयी थी.

    इस बीच, जांच के विवरण का पता लगाने के लिए एनआईए नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने पर बताया गया कि इस सिलसिले में दिल्ली में एक विस्तृत प्रेस बयान जारी किया जाएगा. कानपुर जिले में रविवार रात प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश की गयी थी. इसके तहत अज्ञात लोगों ने पटरी पर रसोई गैस सिलिंडर रख दिया था. इसे देखकर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा दी और सिलिंडर उससे टकराकर दूर जा गिरा. गनीमत रही कि सिलिंडर इंजन में  फंसकर फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. घटनास्थल के पास क्षतिग्रस्त सिलिंडर के अलावा पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस सहित कई संदेहास्पद चीजें भी बरामद की गई हैं.

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    कानपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने इस सिलसिले में सोमवार को दो स्थानीय कुख्यात अपराधियों समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाही पूर्ण आचरण), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और विस्फोटक अधिनियम, 1884 तथा रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश भले ही नाकाम रही, लेकिन इसे अंजाम देने के लिए जो कार्यप्रणाली अपनायी गई थी उससे यह पता चलता है कि यह किसी ‘अकुशल’ व्यक्ति का काम था और यह किसी अंदरूनी व्यक्ति का काम भी हो सकता है.अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पिछले छह दिनों के मोबाइल टावरों का डेटा (ग्राहकों की जानकारी वाले कॉल विस्तृत रिकॉर्ड) भी मांगा है, क्योंकि हमें लगता है कि इससे पुलिस को मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी, लेकिन कई मोबाइल सेवा प्रदाता इसे उपलब्ध कराने में विफल रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NIA team started investigation into the attempt to derail Kalindi Express
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    May 1, 2026

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    May 1, 2026

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026
    Recent Post

    RPF campaign India :15 दिन में 400+ जागरूकता कार्यक्रम, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने की पहल तेज

    May 1, 2026

    MP cruise boat accident: जबलपुर क्रूज हादसे में मृतक संख्या नौ हुई, मां से लिपटा बच्चे का शव मिला, 28 लोगों को बचाया, बरगी बांध में तलाश जारी

    May 1, 2026

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026

    LPG Connection:पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा, दोनों कनेक्शन वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार

    May 1, 2026

    Cyber Crime: साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा था साइबर क्राइम का नेटवर्क, मोबाइल ओटीपी से चल रहा था ठगी का खेल

    May 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group