Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Arvind Kejriwal : 156 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, बोले – भगवान ने मेरा साथ दिया
Headlines

Arvind Kejriwal : 156 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, बोले – भगवान ने मेरा साथ दिया

News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी. उन्हें यह जमानत दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआइ द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में दी गयी है. कोर्ट ने कहा कि निकट भविष्य में मुकदमा पूरा होने की संभावना नहीं है. ऐसे में लंबे समय तक उन्हें जेल में रखना स्वतंत्रता से अन्यायपूर्ण तरीके से वंचित करने के समान है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी. केजरीवाल शाम छह बजे तिहाड़ जेल से बाहर आ गये. वहीं, न्यायमूर्ति भुइयां ने अलग से निर्णय लिखा. उन्होंने कहा कि सीबीआइ को ‘पिंजरे में बंद तोता’ होने की धारणा को दूर करना चाहिए, यह दिखाना चाहिए कि वह पिंजरे में बंद तोता नहीं है.

ऐसी धारणा को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए कि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तथा गिरफ्तारी दमनात्मक एवं पक्षपातपूर्ण तरीके से की गयी. गौरतलब है कि मई 2013 में भी न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने कोयला घोटाला मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआइ को ‘मालिक की आवाज में बोलने वाला पिंजरे में बंद तोता’ कहा था. इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि वह देश को कमजोर करने के लिए काम कर रही ‘राष्ट्र विरोधी’ ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेल में रहने से उनका हौसला और मजबूत हुआ है.

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

नीली कमीज पहने केजरीवाल ने एक वाहन से समर्थकों को संबोधित करते हुए इंकलाब जिंदाबाद और वंदे मारतम जैसे नारे लगाए. उन्होंने कहा, ‘ये राष्ट्र विरोधी ताकतें जो देश को कमजोर करने, इसे बांटने की कोशिश कर रही हैं… मैंने हमेशा उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी उनके खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा.’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, कि मैंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और बड़ी-बड़ी मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन भगवान ने हर कदम पर मेरा साथ दिया है। भगवान ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं सच्चा था.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group