Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»SBI Vacancy 2024: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में बड़े पदों पर वैकेंसी, स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 1497 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन, 4 अक्तूबर तक है मौका
    Headlines

    SBI Vacancy 2024: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में बड़े पदों पर वैकेंसी, स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 1497 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन, 4 अक्तूबर तक है मौका

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    New Delhi. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में बंपर वैकेंसी निकली है. दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. कुल 1497 रिक्तियों की घोषणा की गई है साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 4 अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए जाना होगा. यह वेबसाइट sbi.co.in है. आवेदन के लिए मात्र 750 रुपए शुल्क के तौर पर भुगतान करने होंगे.

    कुल पद 1497

    स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर
    डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड डिलीवरी 187
    डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) इन्फ्रा सपोर्ट एंड क्लाउड ऑपरेशन 412
    डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) नेटवर्किंग ऑपरेशन 80
    डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) आईटी आर्किटेक्ट 27
    डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी 7
    असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) 784

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    आवश्यक योग्यता

    मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक या बीई डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों से कार्यानुभव की मांग भी की गयी है. प्रत्येक पद के अनुसार तय योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

    आयु सीमा

    डिप्टी मैनेजर पद के 25 से 35 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 21 से 37 वर्ष युवा आवेदन के पात्र हैं. आयु की गणना 30 जून, 2024 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जायेगी.

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    चयन प्रक्रिया

    डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) पदों पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग-कम-टियर/ लेयर्ड इंटरेक्शन के आधार पर किया जायेगा. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा. इंटरव्यू के लिए क्वालीफाइंग अंकों पर अंतिम निर्णय बैंक लेगा. यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में डिसेंडिंग ऑर्डर में उनकी उम्र के अनुसार रैंक किया जायेगा. चयन के लिए मेरिट लिस्ट सिर्फ इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर डिसेंडिंग ऑर्डर में तैयार की जायेगी. असिस्टेंट मैनेजर पदों पर चयन ऑनलाइन रिटन टेस्ट एवं इंटरेक्शन के माध्यम से किया जायेगा.

    आवेदन शुल्क

    सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के लिए आवेदन नि:शुल्क है.

    ऐसे करें आवेदन
    इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
    अंतिम तिथि : 4 अक्तूबर, 2024.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur rojgar samachar sbi me bare padoo per nikla vacancy vacancy related news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त की स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक, हर माह 10 ब्लड डोनेशन कैंप और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group