Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»संतान की दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत 25 काे, जाने क्या कहतें हैं पंडितजी
Headlines

संतान की दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत 25 काे, जाने क्या कहतें हैं पंडितजी

News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024Updated:September 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. संतान की दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है. यह व्रत हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. सनातन संस्कृति में संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए जितिया व्रत की पुरातन परंपरा रही है.

बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रचलित इस जितिया पर्व में माताएं पूरी एक तिथि निर्जला उपवास रखकर जीमूतवाहन की आराधना करती है. इस व्रत की शुरुआत एक खास और अनोखी परंपरा से होती है, जो व्रत से एक दिन पहले निभाई जाती है. मंगलवार को निर्जला व्रत शुरू करने से पहले सोमवार को महिलाओं ने परंपरागत मान्यताओं के अनुसार मड़ुआ की रोटी और मछली का सेवन किया. हर व्रती को माछ-मड़ुआ उपलब्ध हो, इसलिए यह मान्यता है कि जो जितना बांटता है, उसके संतान की आयु में उतनी बढ़ोतरी होती है. मंगलवार सुबह सूर्योदय से पूर्व महिलाएं ओठगन (अल्पाहार) करके निर्जला व्रत की शुरूआत करेंगी.

इस संबंध में पंडित राजदेव पाण्डेय बताते हैं कि पुराने जमाने में खाने की इतनी वैरायटी नहीं होती थी. मड़ुआ की खेती बड़े पैमाने पर होती थी और बरसात के मौसम में मछली आसानी से मिल जाती थी. इसलिए यह व्रत इन पौराणिक मान्यताओं और उस समय की भोजन संबंधी परिस्थितियों से जुड़ा है. उनका कहना है कि हमारे हिंदू धर्म में व्रत से पूर्व संतुलित आहार को बहुत महत्व दिया गया है. जितिया व्रत से पूर्व महिलाओं के खानपान का पूरा ध्यान रखा जाता है. इस संतुलित आहार के कारण लंबी अवधि तक शरीर को ऊर्जा मिलती है और गैस जैसी परेशानी से निजात मिलती है. मडुआ हर कोई भर पेट खा सकता है. मधुमह के मरीज भी यह भोजन ले सकते हैं. यही कारण रहा कि यह सबके लिए अनिवार्य किया गया है. वैसे वैष्णव संप्रदाय की महिलाएं आज के दिन मछली के बदले नौनी साग बनाती हैं.

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

24 सितंबर मंगलवार की शाम 6:07 से अष्टमी का प्रवेश होगा जो बुधवार 25 सितंबर शाम 5:05 मिनट तक अष्टमी रहेगा. उसके बाद महिलाएं पारण कर सकती हैं. मिथिला पंचांग को मानने वाले 23 को माछ-मडुआ खाए. ओठगन तीन बजे सुबह कर लें. 24 सितंबर को व्रत करें और 25 को शाम 5:05 में पारण होगा.

मंगलवार अहले सुबह से महिलाएं 35 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी. मंगलवार को व्रती स्नान कर नव वस्त्र धारण करेंगी. इसके बाद भगवान जीमूतवाहन की पूजा करेंगी. इसके लिए कुश से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा को धूप-दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित करेंगी. इस व्रत में कहीं कहीं मिट्टी और गाय के गोबर से चील व सियारिन की मूर्ति बनाई जाती है. इनके माथे पर लाल सिंदूर का टीका लगाया जाता है. पूजा समाप्त होने के बाद जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी जाती है.

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 धावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को होगा आयोजन

November 16, 2026
Recent Post

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 धावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को होगा आयोजन

November 16, 2026

Indain Railways:यात्रियों के सुगम आवागमन सुविधा हेतु चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के 01-01 फेरे में वृद्धि

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group