Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»Jharkhand Politics: असम के सीएम हिमंता का हेमंत सोरेन की ‘मंईयां योजना’ का जवाब; भाजपा की सरकार बनी, तो पहले माह से ही देंगे ‘गोगो दीदी योजना’ का लाभ
    Jharkhand

    Jharkhand Politics: असम के सीएम हिमंता का हेमंत सोरेन की ‘मंईयां योजना’ का जवाब; भाजपा की सरकार बनी, तो पहले माह से ही देंगे ‘गोगो दीदी योजना’ का लाभ

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि झारखंड की मंईयां हेमंत सरकार से 60 हजार रुपये मांग रही हैं, लेकिन सरकार एक-एक हजार रुपये देकर बरगलाने का काम कर रही है. अगर हेमंत सरकार को यह योजना लाना ही था, तो इसे सरकार बनते क्यों नहीं लाया. चुनाव से एक माह पहले क्यों सरकार को मंईयां की याद आयी. झारखंड की मंईयां को पांच साल में एक-एक हजार प्रतिमाह के हिसाब से 60 हजार रुपये देने चाहिए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कि अगर केंद्र से 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया मिल जाता है, तो मंईयां सम्मान की राशि दो हजार कर देंगे.

    इस सवाल पर श्री सरमा ने कहा कि राज्य सरकार यहां मां-बहनों के साथ शर्त लगा रही है, जबकि हम कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनने के पहले माह से गोगो दीदी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा. कल्पना सोरेन के यह कहे जाने पर कि जेल जाने की वजह से मंईयां सम्मान योजना में हुआ विलंब के सवाल पर श्री सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन दो माह ही जेल गये. जेल से भी वही सरकार चला रहे थे. झारखंड में जेल में रहना व बाहर रहना एक ही बराबर है. अभी जो लोग झारखंड जेल में बैठे हैं, वहीं से ट्रांसफर पोस्टिंग करा रहे हैं. विधानसभा नियुक्ति घोटाला की सीबीआइ जांच के आदेश पर कहा कि इसका अच्छा परिणाम आयेगा. झारखंड में नियुक्ति को पारदर्शी बनाना युवाओं की मांग है. उन्होंने कहा कि विदेश में राहुल गांधी ने स्पष्ट बोल दिया है कि आरक्षण खत्म कर देंगे. यह ऑन रिकॉर्ड है. इस पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Politics: Assam CM Himanta's reply to Hemant Soren's 'Maiyaan Yojana'; If BJP forms the government then it will give the benefit of 'Gogo Didi Yojana' from the first month itself
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group