Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Supreme Court: झारखंड सहित 11 राज्यों ने अब तक आरटीआई वेबसाइट शुरू नहीं किया,सुप्रीम कोर्ट ने जवाब-तलब किया, नोटिस जारी
    Headlines

    Supreme Court: झारखंड सहित 11 राज्यों ने अब तक आरटीआई वेबसाइट शुरू नहीं किया,सुप्रीम कोर्ट ने जवाब-तलब किया, नोटिस जारी

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने सूचना के अधिकार (आरटीआइ) के तहत पोर्टल शुरू करने को लेकर दाखिल याचिका पर आंध्र प्रदेश, झारखंड सहित 11 राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है.कोर्ट ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करें, जिन्हें 21 अक्तूबर तक जवाब दायर करने को कहा गया है.

    प्रधान न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ की अध्यक्षतावाली पीठ ने सोमवार को याचिकाकर्ता अनुज नकाडे की ओर से पेश वकील की दलील पर संज्ञान लिया, जिन्होंने बताया कि 11 राज्यों ने अब तक अपनी आरटीआइ वेबसाइट शुरू नहीं की है.

    याचिका में दावा किया गया है कि शीर्ष अदालत के 2023 के फैसले के बावजूद इन राज्यों ने अब तक पोर्टल शुरू नहीं किया है. शीर्ष अदालत ने 20 मार्च 2023 को दिये फैसले में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और उच्च न्यायालयों को तीन महीने के भीतर आरटीआइ वेबसाइट शुरू करने का निर्देश दिया था.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    अदालत ने रेखांकित किया था कि इस सुविधा से सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी. पीठ ने आदेश में कहा, याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील का कहना है कि निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अभी तक इस अदालत के 20 मार्च 2023 के फैसले का पालन नहीं किया है, जिसमें ऑनलाइन आरटीआइ पोर्टल स्थापित करना था. ये राज्य झारखंड, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश हैं.

    शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में आरटीआइ पोर्टल स्थापित किये गये हैं, वे भी भारत सरकार की वेबसाइट और ऐप्स के दिशा-निर्देशों के तहत पहुंच और इस्तेमाल मानकों को पूरा नहीं करते हैं.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jharkhand sahit eleven rajyoo ne ab tak rti website nahi kiya suru Suprim court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group