Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Hemant Soren: कुछ मुख्यमंत्री झारखंड में वोट के लिए आए हैं, जबकि उनके राज्य बाढ़ की चपेट में हैं, सीएम हेमंत का भाजपा नेताओं पर तंज
    Headlines

    Hemant Soren: कुछ मुख्यमंत्री झारखंड में वोट के लिए आए हैं, जबकि उनके राज्य बाढ़ की चपेट में हैं, सीएम हेमंत का भाजपा नेताओं पर तंज

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024Updated:September 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर परोक्ष हमला करते हुए शनिवार को कहा कि जब ‘‘कुछ राज्य’’ बाढ़ की चपेट में हैं, तो उनके मुख्यमंत्री वोट के लिए यहां डेरा डाले हुए हैं. सोरेन ने यहां एक सरकारी समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए दावा किया कि चुनाव नजदीक आते ही झारखंड पर “गिद्ध” मंडराने लगे हैं .

    मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान लगभग 795 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया. उन्होंने कहा, ‘हमारे विपक्ष के पास बहुत पैसा है. भले ही उन्हें लोग खारिज कर दें, लेकिन वे सरकारें खरीद लेते हैं. महाराष्ट्र में ऐसा ही हुआ, जहां विधायकों को खरीदकर सरकार बनाई गई.’ सोरेन ने कहा, ‘झारखंड में दो-तीन महीने में चुनाव होने वाले हैं. झारखंड के ऊपर बहुत सारे नेता गिद्धों की तरह मंडरा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के कम से कम 50 राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय नेता परिवर्तन यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं और राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर रहे हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सोरेन ने शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मुख्यमंत्री वोट के लिए यहां आए हैं, जबकि उनके राज्य (इस वक्त) बाढ़ से जूझ रहे हैं. झारखंड में भाजपा के प्रभारी शर्मा राज्य में पार्टी के लिए व्यापक प्रचार कर रहे हैं. सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्ष उनकी सरकार द्वारा तैयार की गई सामाजिक कल्याण योजनाओं को पचा नहीं पा रहा है. उन्होंने कहा, ‘हमारा विपक्ष सरकार की उस योजना को पचा नहीं पा रहा है, जिसके तहत महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं. वे इसके खिलाफ अदालत गए. जब भी हम लोगों को लाभ देना चाहते हैं, वे अदालत जाते हैं.’’

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    सोरेन ने समारोह में 222 करोड़ रुपये की लागत से आदिवासी धार्मिक स्थलों की हदबंदी और 255 करोड़ रुपये की लागत से आदिवासी सांस्कृतिक स्थलों के विकास की आधारशिला रखी. उन्होंने रांची और पलामू में दो-दो छात्रावासों की आधारशिला भी रखी. उन्होंने 23 छात्रों को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा प्रवासी छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया. सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार इस योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाने पर विचार करेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant taunts BJP leaders Hemant Soren: Some Chief Ministers have come to Jharkhand for votes while their states are in the grip of floods
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group