Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Exit Poll 2024 Haryana-J&K: हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार, जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश के आसार, चुनाव बाद सर्वेक्षण में जतायी संभावना
    Headlines

    Exit Poll 2024 Haryana-J&K: हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार, जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश के आसार, चुनाव बाद सर्वेक्षण में जतायी संभावना

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है. दूसरी तरफ, अधिकतर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश का अनुमान व्यक्त किया है. हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ. इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था. मतगणना आठ अक्टूबर को होगी. ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 18-24 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. इस सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को तीन से छह तथा जननायक जनता पार्टी (जजपा) को शून्य से तीन सीट मिल सकती हैं तथा अन्य के खाते में दो से पांच सीट जा सकती हैं.

    ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीट तथा भाजपा को 19-29 सीट मिल सकती है. इनेलो को एक से पांच तथा अन्य को चार से छह सीट मिलने का अनुमान है. ‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के करीब पहुंच सकता है. इस गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है तथा भाजपा के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 28-30 सीट मिल सकती हैं तथा नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 31-36 सीट जा सकती हैं. इस सर्वे में पीडीपी को पांच से सात तथा अन्य को आठ से 16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Exit Poll 2024 Haryana-J&K: Congress's full majority government in Haryana possibility expressed in post-election survey possibility of fractured mandate in Jammu and Kashmir
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group