Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Latehar accident: सड़क हादसे में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के भाई व भतीजे की मौत, रांची से सपरिवार कार से नेतरहाट और बेतला घूमने गये थे
    Crime

    Latehar accident: सड़क हादसे में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के भाई व भतीजे की मौत, रांची से सपरिवार कार से नेतरहाट और बेतला घूमने गये थे

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Latehar. लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के करमाही मोड़ के समीप रविवार को जेपीएस नामक बस व कार में भिड़ंत हो गयी. हादसे में झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव अजनफर अंसारी उर्फ छोटू के भाई सफदर इमाम (नामकुम) और उनके 12 वर्षीय बेटे जयान गजनफा की मौके पर ही मौत हो गयी. परिवार के अन्य तीन सदस्य घायल हो गये हैं. कार के पीछे आ रहा टेंपो भी कार से टकरा गया, जिसमें आठ टेंपो सवार घायल हो गये. लातेहार व मनिका पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. घायलों में अनिक अंसारी, मो अहियान अंसारी व इबाद अंसारी के नाम शामिल हैं.

    मो अहियान अंसारी को गंभीर चोट लगी है. वहीं इबाद अंसारी व अनिक अंसारी को भी चोट आयी है. पूर्व मंत्री के निजी सचिव छोटू ने बताया कि दो कार में सवार होकर हम लोग पूरा परिवार नेतरहाट घूमने के बाद बेतला गये थे. वहां से रांची लौट रहे थे तभी करमाही मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही जेपीएस नामक बस ने कार में टक्कर मार दी. हादसे में उनके एक भाई की मौत हो गयी. जबकि वहां से रांची लाने के दौरान उनके भतीजे जयान गजनफा की भी मौत हो गयी. परिवार के अन्य तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उन्होंने बताया कि एक कार में पत्नी और दो बच्चे साथ बैठे थे, जबकि दूसरी कार में एक बेटा और परिवार के अन्य सदस्य सवार थे. दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया. जबकि बस में बैठे कई यात्रियों को हल्की चोट लगी हैं. जिनका इलाज मनिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    JAMSHEDPUR NEWS :XLRI के HR for the Greater Good Conclave 2.0 में DMRC ने जीता HR for the Greater Good 2026 Award
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Latehar accident: Brother and nephew of former minister Alamgir Alam's personal secretary died in a road accident they had gone to visit Netarhat and Betla by car with their family from Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :XLRI के HR for the Greater Good Conclave 2.0 में DMRC ने जीता HR for the Greater Good 2026 Award

    September 5, 2026

    Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

    September 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :XLRI के HR for the Greater Good Conclave 2.0 में DMRC ने जीता HR for the Greater Good 2026 Award

    September 5, 2026

    Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

    September 5, 2026

    Dhanbad NEWS : धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 79 यात्री पकड़े गए

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group