Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur Crime: कीताडीह ग्वाला पट्टी में घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मार कर हत्या, दो दिन पहले हुआ था विवाद
Crime

Jamshedpur Crime: कीताडीह ग्वाला पट्टी में घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मार कर हत्या, दो दिन पहले हुआ था विवाद

News DeskBy News DeskOctober 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.बागबेड़ा के कीताडीह ग्वाला पट्टी में रोहित सिंह उर्फ छोटू (22) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार देर रात की है. घटना के वक्त छोटू अपने घर के बाहर सो रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रोहित को सिर के पीछे एक गाेली लगी है. पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है. गोली मारने का कारण पूर्व का झगड़ा बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोहित पेशे से स्कूल वैन चलाने का काम करता था.

रविवार की रात को वह अपने घर के बाहर बने खटाल में चौकी पर सोया था. उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसके सिर में एक गोली मार कर चले गये. सोमवार की सुबह जब उसकी मां उसे जगाने के लिए गयी तो देखा कि तकिया में पूरा खून लगा हुआ है और रोहित पड़ा हुआ है. उसके बाद परिजन उसे फौरन टीएमएच लेकर गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साथ ही डॉक्टरों ने उसके सिर पर गोली लगने की बात बतायी.

Chandil ROB: जामडीह आरओबी का सांसद ने किया शुभारंभ, अब चांडिल से पुरुलिया का सफर हुआ आसान

घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा थाना प्रभारी सीपी सिन्हा पहुंचे. जहां से उन्होंने एक खोखा भी बरामद किया है. मृतक रोहित के पिता संतोष सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व रोहित लकड़िया बागान गया था. जहां दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी. मारपीट को देख कर वह झगड़ा को छुडाने लगा था. उसी दौरान दो भाई रंजन और राजा ने रोहित को गोली मारने की धमकी दी थी. उसके ठीक एक दिन के बाद रोहित को गोली मार दी गयी. छानबीन के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है.

Jamshedpur: पत्थर खदान से लड़की के शव बरामदगी मामले में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किया जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chandil ROB: जामडीह आरओबी का सांसद ने किया शुभारंभ, अब चांडिल से पुरुलिया का सफर हुआ आसान

November 14, 2026

Jamshedpur: पत्थर खदान से लड़की के शव बरामदगी मामले में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किया जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

November 14, 2026

Microsoft की सभी सेवाएं बहाल, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बाधा के लिए मांगी माफी

November 14, 2026
Recent Post

Chandil ROB: जामडीह आरओबी का सांसद ने किया शुभारंभ, अब चांडिल से पुरुलिया का सफर हुआ आसान

November 14, 2026

Jamshedpur: पत्थर खदान से लड़की के शव बरामदगी मामले में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किया जाम, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

November 14, 2026

Microsoft की सभी सेवाएं बहाल, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बाधा के लिए मांगी माफी

November 14, 2026

Tata Group विवाद में अब नया मोड़, वेणु श्रीनिवासन, विजय सिंह का खंबाटा पर पलटवार, अनदेखी का आरोप लगाया

November 14, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के विकास को लेकर टाटा स्टील के MD से मिले JMM नेता कुणाल षाड़ंगी, ट्रैफिक से लेकर एयरपोर्ट तक के उठाए मुद्दे

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group