Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»INDIA Alliance में पेच; झामुमो 41-42 सीट पर लड़ेगा, कांग्रेस को 28-29 सीटें, राजद को 7 से अधिक मिलने की उम्मीद नहीं, 4 पर माले अड़ा, आज देर शाम होगा फैसला!
    Elections

    INDIA Alliance में पेच; झामुमो 41-42 सीट पर लड़ेगा, कांग्रेस को 28-29 सीटें, राजद को 7 से अधिक मिलने की उम्मीद नहीं, 4 पर माले अड़ा, आज देर शाम होगा फैसला!

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है, जिसे सुलझाने की दिशा में प्रयास जारी है. सबसे अधिक नाराजगी राजद खेमे में देखी जा रही है. झामुमो और कांग्रेस राजद को सात से अधिक सीट देने के लिए राजी नहीं है. जिसको लेकर रविवार को भी राजद खेमे में गहमा-गहमी जारी है. हालात की गंभीरता इसी से समझी जा सकती है कि खुद तेजस्वी यादव और मनोज झा होटल रेडिशन में जमे हैं और सुबह से ही होटल में गहमा-गहमी जारी है. कांग्रेस के आला नेता राहुल गांधी, राजद के तेजस्वी यादव सहित राजद की पूरी टीम रांंची में थी. सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में दिनभर मंथन हुआ. फिलहाल सहमति बनी है कि झामुमो के खाते में 41 से 42 सीटें जा सकती है. वहीं, कांग्रेस 28-29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं वाम दलों को चार सीटें मिल सकती है. माले को बगोदर, निरसा और राजधनवार या सिंदरी मिल सकता है. वहीं सीपीआइ को भी एक सीट देने की चर्चा है. गठबंधन में राजद को पांच से छह सीट देने की तैयारी है.

    माले चार सीट से पीछे हटने को तैयार नहीं

    इधर माले भी अपने तेवर तल्ख कर लिये हैं. माले पहले से पांच सीट मांग रही थी, लेकिन जमुआ के सीटिंग विधायक केदार हाजरा के झामुमो में शामिल हो जाने के बाद जमुआ सीट अब झामुमो के खाते में आ चुकी है. अब माले निरसा से अरूप चटर्जी, बगोदर से विनोद सिंह, धनवार से राजकुमार यादव ओर सिंदरी से बबलू महतो के लिए अड़ी है. यानी कि माले हर हाल में चार सीट चाहता है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सीपीआई-सीपीएम हो सकते हैं गठबंधन से आउट

    मिली जानकारी के अनुसार, वामदल खेमे से केवल माले को ही गठबंधन में जगह मिलेगी. बतातें चलें कि मासस का विलय माले में हो चुका है. इसलिए अब दो वामदल एक हो चुके हैं. ऐसे में अब कहीं से भी सीपीआई और सीपीएम के लिए जगह नहीं बच रही है. इसलिए अब करीब-करीब यह तय हो चुका है कि सीपीआई और सीपीएम गठबंधन से आउट हो जायेंगे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Complication in India Alliance; JMM will contest on 41-42 seats Congress will get 28-29 seats CPI(ML) is adamant on 4 seats decision will be taken late evening today! RJD is not expected to get more than 7 seats
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group