Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Crime Review: SSP ने सभी थाना प्रभारी को नियमित एंटी क्राइम चेकिंग करने का दिया निर्देश, कहा-डायल 112 की शिकायत पर15 मिनट के अंदर कार्रवाई करें
Breaking News

Jamshedpur Crime Review: SSP ने सभी थाना प्रभारी को नियमित एंटी क्राइम चेकिंग करने का दिया निर्देश, कहा-डायल 112 की शिकायत पर15 मिनट के अंदर कार्रवाई करें

News DeskBy News DeskDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जिला समाहरणालय में शनिवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने हर हाल में अपराध रोकने का निर्देश दिया. एसएसपी ने कहा कि वाहन चोरी, छिनतई, चोरी और मादक पदार्थ की तस्करी के लिये डीएसपी स्तर पर टीम का गठन किया गया है. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में ड्रग्स पैडलर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. वही, सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क दुर्घटना की जानकारी दो दिनों के अंदर आईआरएडी व ईडीएआर एप्प पर अपलोड करेंगे.

इसके अलावा सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में समय व स्थल बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग करेंगे. मादक पदार्थ तस्करी के मामले में आरोपियों के खिलाफ निगरानी प्रस्ताव खोले.पोक्सो एक्ट से संबंधित सभी काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे. पिकनिक स्पॉट पर शराब सेवन करते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. वहां की सुरक्षा व्यवस्था थानेदार सुनिश्चित करेंगे. कारण की वर्ष के अंत और नये वर्ष के शुरुआत में लोग पिकनिक स्पॉट पर जुटते हैं. एैसे में पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों के साथ कोई दुर्व्यवहार ना हो इसका ख्याल रखा जायेगा.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

बैठक के पश्चात एसएसपी किशोर कौशल ने विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष,ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत सभी डीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद थे.
थानेदार हर दिन करेंगे टास्किंग, डीजे पर भी सख्ती
एसएसपी किशोर कौशल ने निर्देश दिया कि हर दिन थाना प्रभारी सुबह में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर टास्किंग करेंगे. ताकि काम तत्परता से किया जा सके. इसके अलावा शाम में समीक्षा भी करेंगे. रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में बाजा ना बजे इसके लिये मैरेज हॉल व डीजे संचालक के साथ बैठक सुनिश्चित करेंगे. पासपोर्ट सत्यापन पांच दिन के अन्दर पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करेंगे. वहीं पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर आवेदनकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करेंगे. डायल 112 पर मिलने वाली शिकायत पर 15 मिनट के अंदर कार्रवाई करेंगे.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group