Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Ranchi Accident: हुंडरू फॉल जा रही स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन बच्चे घायल, बाइक को बचाने में पलट गयी बस
Crime

Ranchi Accident: हुंडरू फॉल जा रही स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन बच्चे घायल, बाइक को बचाने में पलट गयी बस

News DeskBy News DeskDecember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • कोडरमा स्थित पब्लिक स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे हुंडरू फॉल

Ranchi. कोडरमा जिला के चंदवारा अंचल के करोंजिया स्थित राइजिंग पब्लिक स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर हुंडरू फॉल ले जा रही बस शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हुंडरू फॉल से तीन किलोमीटर पहले सिकिदिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर मोड़ (तीखे मोड़) पर एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस असंतुलित होकर पलट गयी. बस पर सवार दो दर्जन बच्चे घायल हो गये.

दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और तत्काल सभी घायल बच्चों को मेदांता अस्पताल भेजा. दुर्घटना की वजह से बच्चे डरे सहमे थे. शिक्षिकाएं और स्थानीय लोग बच्चों को संभालने में जुट गये. ग्रामीणों ने बताया कि बस में 60 बच्चे सहित 20 स्कूल स्टाफ सवार थे.

Jamshedpur: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लोग गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये नकद और 16 मोबाइल फोन जब्त

दुर्घटना में घायल बच्चों में श्रुति कुमारी व पियूष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं प्रिंस कुमार, सत्यम, नीलेश, अनिशा, सृष्टि, आयुष, मनीषा, सचिन, प्रेम, अमन, अमर, सोनाली, अंकित सहित अन्य को मामूली चोट लगी है. शाम में सभी बच्चों को दूसरी बस से वापस कोडरमा ले जाया गया.

Jamshedpur: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन का हुआ शुभारंभ, रेल मंत्री, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लोग गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये नकद और 16 मोबाइल फोन जब्त

October 26, 2026

Jamshedpur: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन का हुआ शुभारंभ, रेल मंत्री, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

October 26, 2026
Recent Post

Civil Security Network: केंद्रीय गृह मंत्रालय 12 राज्यों में तैयार करेगा 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क, जानें क्या है योजना?

October 26, 2026

GST में एक नवंबर से बड़े बदलाव की संभावना, छोटे विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन आसान होगा, तेजी से मिलेगा रिफंड

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group