Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand Police: इंस्पेक्टर और दारोगा ने थानेदार बनने की लिए पैरवी करायी, तो होंगे सस्पेंड; डीआईजी सह एसएसपी ने दी चेतावनी
    Crime

    Jharkhand Police: इंस्पेक्टर और दारोगा ने थानेदार बनने की लिए पैरवी करायी, तो होंगे सस्पेंड; डीआईजी सह एसएसपी ने दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है कि थानेदार बनने के लिए जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करने वाले इंस्पेक्टर और दारोगा 24 घंटे के अंदर सस्पेंड होंगे. उन्होंने बुधवार को समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग में इंस्पेक्टर व थानेदारों को कई दिशा-निर्देश भी दिये. कहा कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी किसी से रिश्वत की मांग नहीं करेगा. उन्होंने जनता से भी अपील की कि यदि कोई पुलिसकर्मी रिश्वत की मांग करता है, तो तुंरत एसएसपी को फोन करें.

    उक्त पुलिस पदाधिकारी पर तुंरत कार्रवाई होगी. एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसी भी जमीन विवाद में उनकी भूमिका ईमानदारी पूर्ण होनी चाहिए. अवैध जमीन का कारोबार करने वाले के साथ सांठ-गांठ या उनके साथ थाना प्रभारी या किसी पुलिस पदाधिकारी की भूमिका की जानकारी मिली, तो तुरंत सस्पेंड कर दिये जायेंगे. सभी थाना प्रभारियों को शिक्षण संस्थानों के आसपास छेड़खानी रोकने तथा नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया. एसएसपी ने कहा कि कई अधिकारी थानेदार बनने के लिए अलग-अलग तरीके से सिफारिश करा रहे हैं, जो सही नहीं हैं. उन्होंने शक्ति कमांडो की मॉनिटरिंग थाना प्रभारी द्वारा करने, जमानत पर छूटकर आये अपराधियों पर नजर रखने और किसी प्रकार की गड़बड़ी या अपराध में शामिल होने पर उन्हें जिला बदर की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Police: If Inspector and Sub-Inspector lobby to become SHO they will be suspended; DIG cum SSP issued warning
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group