Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel Corporate Services में बड़े उलटफेर की तैयारी में कंपनी प्रबंधन, जानें क्या होगा बदलाव?
    Breaking News

    Tata Steel Corporate Services में बड़े उलटफेर की तैयारी में कंपनी प्रबंधन, जानें क्या होगा बदलाव?

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    1. Jamshedpur. टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज में भी बड़ा बदलाव करने की तैयारी की जा रही है. इस कड़ी में कंपनी की ओर से आंतरिक तौर पर कदम उठाये जा रहे हैं. बताया जाता है कि टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी इस साल के मध्य तक रिटायर होने वाले है. लिहाजा, उनके स्थान पर नये वीपी कारपोरेट सर्विसेज का पदस्थापन किया जाना है. यह संभावना जतायी जा रही है कि वीपी रॉ मटेरियल डीबी सुंदररमम को वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज बनाया जा सकता है. उनकी जगह नये वीपी रॉ मैटेरियल को लाया जायेगा. कॉरपोरेट सर्विसेज में एक वीपी के अधीन नये जीएम लाये जायेंगे, जो कारपोरेट सर्विसेज देखेंगे. यह हो सकता है कि टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी (पहले जुस्को) रितुराज सिन्हा को जीएम का पद दे दिया जाये, जो पूरे सिटी की सेवाएं का भी मॉनेटरिंग करते हए काम करेंगे. इसके अलावा वे चीफ के समकक्ष के पद पर पदस्थापित होंगे. वहीं, वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज के अधीन चीफ रहेंगे.

    मिली जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अगर जीएम कारपोरेट सर्विसेज बन जायेंगे तो नये एमडी की जरूरत होगी. ऐसे में हो सकता है कि पंकज सतीजा को नया एमडी बनाया जाये जो अभी एफएएमडी के इआइसी के पद पर है. रितुराज सिन्हा शहर की सारी आबोहवा और राजनीतिक से लेकर तमाम चीजों की जानकारी रखते हैं. वे काफी लंबे समय से जुस्को में विभिन्न पदों पर रहे थे और बाद में वे टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज में थे. इसके बाद उनको टाटा स्टील यूआइएसएल का एमडी बनाया गया. इसके बाद उनको नये सिरे से इंट्री करायी जायेगी और वे जीएम कारपोरेट सर्विसेज बनाये जा सकते हैं. हालांकि, इस तरह के बदलावों पर टाटा स्टील की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Company management is preparing for a big upheaval in Tata Steel Corporate Services company MD TV Narendran will be the chairperson know what will be the change? Tata Steel Tata steel corporate service letest news Tata steel jamshedpir Tata steel letest news Tata steel recent news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group