Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tatanagar: टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली पहली महिला जुगसलाई की रीतिका तिर्की को राष्ट्रपति से मिला गणतंत्र दिवस का आमंत्रण, एट-होम रिसेप्शन में होंगी शामिल
    Headlines

    Tatanagar: टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली पहली महिला जुगसलाई की रीतिका तिर्की को राष्ट्रपति से मिला गणतंत्र दिवस का आमंत्रण, एट-होम रिसेप्शन में होंगी शामिल

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर से वंदेभारत ट्रेन को चलाने वाली पहली आदिवासी महिला लोको पायलट रीतिका तिर्की को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस के दौरान सम्मानित करेंगी. गणतंत्र दिवस की शाम राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम रिसेप्शन में उनको शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन का इ-मेल पहले आया, तो लगा कोई फर्जी इ-मेल है, लेकिन बाद में डाक से जब राष्ट्रपति भवन का गणतंत्र दिवस की शाम को होने वाले एट-होम रिसेप्शन में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. तब विश्वास हुआ कि सही में बुलाया गया है. जैसे यह पत्र मिला, तो लगा कि कोई सपना देख रही हैं. यह भावना व्यक्त किया है वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली पहली महिला लोको पायलट रितिका तिर्की का.

    रितिका तिर्की सोमवार को टाटानगर के लोको रनिंग रूम में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी. उनके साथ टाटानगर के एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल, मुख्य चालक नियंत्रक कृष्णा प्रसाद जायसवाल, चालक नियंत्रक सामान्य सीके सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. रितिका तिर्की ने कहा कि वे इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. देश भर से लोग उनको बधाई दे रहा है. गांव में जब गयी थी, तब इस ट्रेन को चलाने के बाद लोग मिलने आये थे. उन्होंने महिलाओं या लड़कियों से अपील की कि काम बेहतर करें, मन लगाकर करें, चाहे छोटा काम हो या बड़ा काम, लेकिन काम शिद्दत से करें तो सफलता भी मिलेगी. मौका भी मिलेगा. मौके पर एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि यहां की महिला पायलट राष्ट्रपति के बुलावे पर जा रही हैं. उनको जाने और आने में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए पूरा इंतजाम कराया गया है.

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    गौरतलब है कि 27 वर्षीय रितिका तिर्की जुगसलाई में अस्थायी निवास करती है. वह गुमला की रहने वाली है. वह वंदे भारत एक्सप्रेस की लोको-पायलट के रूप में देश की पहली आदिवासी महिला बनने का गौरव हासिल की हैं. रितिका के परिवार में उनके माता-पिता और उनके चार भाई-बहन हैं. रितिका ने अपनी स्कूली शिक्षा रांची से पूरी की. उन्होंने रांची के बीआइटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. उनकी पहली पोस्टिंग धनबाद डिवीजन के अंतर्गत चंद्रपुरा, बोकारो में हुई. साल 2021 में रितिका का तबादला टाटानगर हो गया. साल 2024 में उन्हें सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर पदोन्नत कर दिया गया. उनके पति मार्शल सोरेन है, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे है.

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    got Republic Day invitation from the President Tatanagar: Ritika Tirkey of Jugsalai the first woman to drive the Vande Bharat train from Tatanagar will attend the at-home reception
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा, संत अपमान से बचने का संदेश

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : नवल टाटा हॉकी अकादमी में गर्ल्स विंग का उद्घाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

    September 2, 2026

    Train Route Change: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव

    September 2, 2026

    Jamshedpur News :जुगसलाई में लगातार जाम से जनजीवन प्रभावित, अनिल मोदी ने ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग

    September 2, 2026

    Jamshedpur NEWS : सूर्य मंदिर समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण ने मोहा मन

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group