Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»SCHOOL FEE : निजी स्कूलों की मनमानी पर कैसे लगेगी लगाम !, 24 में 22 जिलों में समिति का भी नहीं हुआ गठन
    Jharkhand

    SCHOOL FEE : निजी स्कूलों की मनमानी पर कैसे लगेगी लगाम !, 24 में 22 जिलों में समिति का भी नहीं हुआ गठन

    News DeskBy News DeskFebruary 7, 2025Updated:February 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • सरकारी नियमानुसार निजी स्कूल 10 प्रतिशत तक ही शुल्क बढ़ा सकते हैं,जबकि कई स्कूलों द्वारा 10 से 20 प्रतिशत तक शुल्क बढ़ाने की सूचना है

    रांची. स्कूलों में नामांकन का मौसम आ गया है. इसके साथ ही शुल्क को लेकर भी स्कूल प्लान बनाने में जुट गये हैं. अब तक के ट्रेंड के अनुसार निजी स्कूल मनमाने तौर पर फीस की बढ़ोतरी करते रहे हैं. झारखंड में प्रशासनिक शिथिलता के कारण झारखंड के कई निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा मौका पाकर अभिभावकों का भरपूर दोहन की जानकारी प्राप्त होती रहती हैं. यह क्रम फिर से शुरू हो गया है. 

    मीडिया रिपोर्ट क अनुरूप  झारखंड में कई ऐसे निजी स्कूल हैं जहां शुल्क वृद्धि को लेकर मनमानी की जा रही है. जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मौन रहने के कारण अभिभावकों का शोषण होने की सूचना मिली हैं. हालांकि तीन वर्ष पूर्व सरकार ने निजी स्कूलों की मानमानी रोकने के लिए गाइडलाइन जारी किया था. इसमें यह प्रावधान किया गया था कि निजी स्कूल बिना अनुमोदन के 10 प्रतिशत से अधिक शुल्क नहीं बढ़ा सकते हैं.

    इसके लिए सभी स्कूलों में शुल्क निर्धारण समिति का गठन भी किया गया था और पहले चरण में रांची और बोकारो जिला में ही समिति का गठन किया गया. दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान स्थिति इन दो जिलों को छोड़ बाकी 22 जिलों में समिति का गठन तक नहीं हो पाया है. प्रशासनिक शिथिलता का निजी स्कूल प्रबंधन भरपूर लाभ उठाते हैं. शहर के कई ऐसे निजी स्कूल हैं जहां शुल्क वृद्धि को लेकर मनमानी की जा रही है.

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    सूत्र बताते हैं कि निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन शुल्क से लेकर अन्य गतिविधियों का हवाला देकर शुल्क में वृद्धि की जा रही है. सरकारी नियमानुसार निजी स्कूल 10 प्रतिशत तक ही शुल्क बढ़ा सकते हैं,जबकि कई स्कूलों में यह राशि 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाई जाने की सूचना मिली है.

    यह शुल्क एनुअल चार्ज, बिल्डिंग चार्ज, मिसलिनियस चार्ज, कंप्यूटर चार्ज, गेम्स चार्ज, सिक्योरिटी चार्ज, सीसीटीवी चार्ज, स्कूल चार्ज, एसएमएस चार्ज, मेडिकल चार्ज, आउटरिच चार्ज और डेवलपमेंट चार्ज को दर्शाकर लिया जा रहा है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि सरकार इसे लेकर कितना गंभीर है? अगर सरकार इसे लेकर गंभीर है तो अब तक निजी स्कूलों में कमेटी का गठन क्यों नहीं हुआ?‍ अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार और शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की जिम्मेदारी क्यों नहीं तय की?

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन इस मामले में क्या करवाई कर पाते हैं यह भविष्य के गर्त में है. निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगा कर अभिवावकों को राहत दिलाने की दिशा में क्या करवाई की जायगी इस पर आम लोग सरकार के समक्ष टकटकी लगा कर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a committee has not been formed in 22 out of 24 districts SCHOOL FEE: How will the arbitrariness of private schools be controlled
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: SIR-2026 को लेकर दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group