Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Delhi Election NADDA: दिल्ली की 70 में 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर BJP, 22 पर AAP, केजरीवाल, सिसोदिया भी हार गये, नड्डा बोले-दिल्ली हुई ‘आप-दा’ मुक्त
    Breaking News

    Delhi Election NADDA: दिल्ली की 70 में 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर BJP, 22 पर AAP, केजरीवाल, सिसोदिया भी हार गये, नड्डा बोले-दिल्ली हुई ‘आप-दा’ मुक्त

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत करार दिया. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टीकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है. यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा.

    नड्डा ने कहा, ‘‘ ‘आप-दा’ मुक्त दिल्ली! आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता – जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है. भाजपा अध्यक्ष ने इस ‘प्रचंड विजय’ के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं तथा दिल्लीवासियों का अभिनंदन किया.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है. भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है. एक बार फिर कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना खाता खोलती नहीं दिख रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को करीब 47 प्रतिशत और आप को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AAP on 22 Delhi Election NADDA: BJP towards decisive majority on 48 out of 70 seats in Delhi Kejriwal Nadda said - Delhi is 'AAP-DA' free Sisodia also lost
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group