Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»EC USAid: भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए धन देने की जरूरत अमेरिका को क्यों है? TRUMP ने फिर उठाया सवाल, भारत ने आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप बताया
    National

    EC USAid: भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए धन देने की जरूरत अमेरिका को क्यों है? TRUMP ने फिर उठाया सवाल, भारत ने आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप बताया

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New York.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जो बाइडन प्रशासन के मतदान प्रतिशत (वोटर टर्नआउट) बढ़ाने के लिए भारत को 2.1 करोड़ डॉलर आवंटित करने के फैसले पर सवाल उठाया है. ट्रंप ने बृहस्पतिवार को मियामी में एफआईआई प्राथमिकता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं. उन्होंने पहले भी इसी तरह की चिंताएं जताई थीं और इस तरह की वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर सवाल उठाया था.

    उन्होंने बुधवार को ‘मतदान प्रतिशत’ बढ़ाने के लिए भारत को 2.1 करोड़ डॉलर प्रदान करने के उद्देश्य पर सवाल उठाया था. उनकी टिप्पणी एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (डोज) द्वारा यह खुलासा किए जाने के बाद आई है कि यूएसएड ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग को 2.1 करोड़ डॉलर का योगदान दिया है. एफआईआई शिखर सम्मेलन में, ट्रंप ने दर्शकों को कुछ उदाहरण दिए कि राष्ट्रपति बनने से पहले उनका पैसा कहां जा रहा था.

    उन्होंने कहा, ‘…और भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर. हमें भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर खर्च करने की जरूरत क्यों है? वाह, मुझे लगता है कि वे (बाइडन प्रशासन) किसी और को निर्वाचित कराने की कोशिश कर रहे थे. हमें भारत सरकार को बताना होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘भारत में चुनावों के लिए 2.1 करोड़ डॉलर और बांग्लादेश में राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत करने के लिए 2.9 करोड़ डॉलर…एशिया अच्छा कर रहा है, हमें उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है.’

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    उन्होंने कहा कि ये तो सिर्फ कुछ फंडिंग हैं, सूची बहुत लंबी है. गत 16 फरवरी को, डोज ने उन मदों को सूचीबद्ध किया जिन पर ‘अमेरिकी करदाताओं के डॉलर खर्च किए जाने वाले थे’ और सूची में ‘भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर’’ शामिल थे. डोज ने इन सभी मदों पर खर्च को रद्द कर दिया है.

    शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन की ओर से भारत में चुनावी फंडिंग के बारे में दी गई जानकारी से देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई है. इससे पहले बीजेपी ने इस कथित फंडिंग को भारत में विदेशी हस्तक्षेप करार दिया था और इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा. हालांकि कांग्रेस ने भारत को पैसे मिलने के डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ‘बकवास’ करार दिया था.

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    EC USAid increase voting percentage india India called it foreign interference in internal matters Trump again raised the question US
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026
    Recent Post

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    July 26, 2026

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    July 26, 2026

    CID Action: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में दो और गिरफ्तार, इस मामले में अब तक 10  गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jac Exam Datesheet: जैक ने कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया, जानें कब होगी परीक्षा

    July 26, 2026

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group