Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Tata Motors का स्‍टॉक दे सकता है 40% रिटर्न, CLSA ने बताए 4 बिग फैक्‍टर
    National

    Tata Motors का स्‍टॉक दे सकता है 40% रिटर्न, CLSA ने बताए 4 बिग फैक्‍टर

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    NEW DELHI. ऑटो सेक्‍टर की दिग्‍गज कंपनी टाटा मोटर्स का स्‍टॉक बीते 6 महीनों में करीब 40 फीसदी कमजोर हो चुका है. नियर टर्म का आउटलुक चुनौतियों भरा है. इस बीच ब्रोकरेज हाउस CLSA ने टाटा मोटर्स के स्‍टॉक पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड करते हुए हाई कन्विक्‍शन आउटपरफॉर्म कर दिया है. वहीं शेयर के लिए 930 रुपये का हाई टारगेट प्राइस दिया है, जो करंट प्राइस 674 रुपये की तुलना में 40 फीसदी ज्‍यादा है. ब्रोकरेज का मानना है कि एक तो शेयर में अच्‍छा खासा डिस्‍काउंट हो चुका है और यह वैल्‍युएशन वाजिब दिख रहा है. वहीं और भी कुछ फैक्‍टर इसे निवेश के लिए आकर्षक बना रहे हैं.

    ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि नियर टर्म आउटलुक को लेकर चिंता है, लेकिन टाटा मोटर्स का स्‍टॉक बीते 6 महीने में करीब 40 फीसदी डिस्‍काउंट पर आ गया है. अभी स्‍टॉक का वैल्‍युएशन आकर्षक है, जिसके चलते इसमें खरीदारी करने की गुंजाइश बनती है.  टाटा मोटर्स (TTMT) ने वित्त वर्ष 2025-26 में प्रमुख बाजारों और घरेलू एचसीवी/पीवी में JLR की कमजोर डिमांड आउटलुक के कारण पिछले 6 महीनों में 40 फीसदी के करीब गिरावट दर्ज की है. इसके अलावा, यूरोपीय संघ से अमेरिका में इंपोर्ट ड्यूटी लागू होने और अमेरिका में JLR रिटेल (25% रिटेल सेल्‍स) को प्रभावित करने का रिस्‍क भी इस करेक्‍शन के साथ जुड़ा है.

    CLSA की रिपोर्ट के अनुसार JLR वर्तमान समय में 1.2x FY27CL EV/EBITDA पर कारोबार कर रहा है, जो इसके 2.5x के नॉर्मेटिव मल्‍टीपल से काफी कम है. कुछ फ्लैट ईयर्स के बाद JLR से 7% वॉल्यूम, FY26-27CL के लिए 8.8% एवरेज EBIT मार्जिन, FY26-27CL के लिए GBP4.4bn का एवरेज कैपेक्स की उम्मीद है. ब्रोकरेज का मानना ​​है कि वित्त वर्ष 2027 में, दो साल के लिए 1 बिलियन पाउंड से कम फ्री कैश फ्लो दर्ज करने के बाद JLR का फ्री कैश फ्लो 1.7 बिलियन पाउंड हो सकता है. आज की प्राइस  पर JLR का इम्प्लॉइड वैल्यू 73,000 करोड़ रुपये (200 रुपये प्रति शेयर) है, जबकि एसओटीपी में ब्रोकरेज का टारगेट वैल्‍युएशन 450 रुपये प्रति शेयर है. जिसके चलते यह आकर्षक 23 फीसदी एफसीएफ यील्ड पर आपरेट कर रहा है.  इस तरह से अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी के प्रभाव और डिमांड व मार्जिन उम्‍मीद से कमजोर होने के खिलाफ पर्याप्त राहत मिलती है.

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    ब्रोकरेज हाउस ने वित्त वर्ष 2026 में टाटा मोटर्स के लिए गुड्स एमएंडएचसीवी में 5 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है, जो इंडस्‍ट्री आउटलुक के अनुरूप है, जिससे वहां नंबर्स में कटौती की सीमित गुंजाइश रह गई है. मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्‍हीकल के लिए कुछ सालों में नरमी के बाद, हमारा मानना ​​है कि वित्त वर्ष 27 से साइक्लिक रिवाइवल दिखेगा. जैसे ही हम वित्त वर्ष 26 में एंट्री करेंगे, कीमतें कम होना शुरू हो जाएंगी.

    CLSA रिपोर्ट के अनुसार JLR CY26 के मिड से अपने ईवी लॉन्च करने वाला है. ईवी मॉडल विकसित करने पर ध्यान देने के साथ वित्त वर्ष 2025 में 3.7 बिलियन पाउंड के कैपेक्स  के साथ, JLR वित्त वर्ष 2025 में 1 बिलियन पाउंड का फ्री कैश फ्लो एग्जीक्यूट करने के लिए आश्वस्त है. इस तरह, 325000 यूनिट सालाना के निचले एफसीएफ ब्रेकईवन वॉल्यूम स्तर के साथ, JLR को निगेटिव एफसीएफ देने के लिए 20 फीसदी वॉल्यूम गिरावट की जरूरत है.

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    वहीं, ब्रोकरेज के अनुसार सीवी साइकिल में गिरावट की लिमिट पहले की अपेक्षा बहुत सीमित है. सीवी इंडस्ट्री के पियर अशोक लेलैंड के आम सहमति अनुमानों को देखते हुए वित्त वर्ष 2026 में सीवी स्पेस में ग्रोथ की उम्मीद है, इसके बाद मार्जिन में कोई कटौती नहीं होगी. सीवी के लिए इस आउटलुक को टाटा मोटर्स के लिए एक पॉजिटिव फैक्टर के रूप में देखा जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CLSA tells 4 big factors Tata Motors stock can give 40% return
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026
    Recent Post

    Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    July 26, 2026

    Jharkhand SIR: झारखंड में एसआईआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी, सबसे अधिक रांची में, दूसरे नंबर पर खूंटी

    July 26, 2026

    CID Action: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में दो और गिरफ्तार, इस मामले में अब तक 10  गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jac Exam Datesheet: जैक ने कंपार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया, जानें कब होगी परीक्षा

    July 26, 2026

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group