Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : बक्सर में हेलिकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, देखने पहुंच गए हजारों लोग, Video वायरल
    Bihar

    BIHAR : बक्सर में हेलिकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, देखने पहुंच गए हजारों लोग, Video वायरल

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नया-नया तरीका अपनाते हैं. समय के साथ शादियों के ट्रेंड में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. बहुत पहले दुल्हन पालकी में विदा होती थी, लेकिन समय के साथ बहुत कुछ बदल रहा है. अब दूल्हे राजा गाड़ियों की बजाय हेलीकॉप्टर से बरात लेकर जाने लगे हैं. ताजा मामला बिहार के बक्सर जिले का है. जहां एक दूल्हा हेलिकॉप्टर में बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा.

    जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत के रहने वाले अमित कुमार अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे, इस लिए उन्होंने 14 लाख रुपए खर्च कर के हेलिकॉप्टर मंगाया और उसकी लैंडिंग सीधे हाई स्कूल के कराई. हेलिकॉप्टर को देखने के लिए गांव में हजारों लोगों की भीड़ जुट गई. हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद दूल्हा रथ से घर तक गए. दरवाजे पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अमित कुमार की आरती उतारी गई. इसके बाद शादी की रस्में शुरू की गई. हेलिकॉप्टर 12 घंटे तक गांव में खड़ा रहा और उसकी सुरक्षा में कई पुलिसकर्मी भी तैनात रहे. शादी संपन्न होने के बाद उसी हेलिकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई.

    Seraikella-kharsawan: प्रोजेक्ट मिलाप के तहत लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

    12 घंटे के लिए 14 लाख खर्च किए

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    दूल्हा अमित कुमार बक्सर के ब्रह्मपुर नगर पंचायत के रहने वाले संजय महतो का बेटा है. वह मुंबई में गुगल कंपनी में जॉब करता है. इसके साथ ही अपना बिजनेस भी संभालता है. अमित की शादी कृष्णाब्रह्म थाना के सोवा गांव के रहने वाले शिवाजी सिंह की बेटी सोनी कुमारी से तय हुई है. शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हे ने 12 घंटे के लिए 14 लाख रुपए खर्च कर हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया और जिला प्रशासन से अनुमति लेकर ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान में हेलीपैड बनवाया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: Groom reached Buxar by helicopter thousands of people reached to see him video goes viral
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: प्रोजेक्ट मिलाप के तहत लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

    June 14, 2026

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group