


Jamshedpur. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के झारखंड काउंसिल की नयी कमेटी का गठन कर दिया गया है. नयी कमेटी में चेयरमैन टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी को चेयरमैन नियुक्त किया गया. वहीं, वैदेही मोटर्स के डायरेक्टर दिलू पारीख को CII का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है. नयी कमेटी की घोषणा सीआइआइ की जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर होटल अलकोर में आयोजित सम्मेलन के दौरान की गयी. इस दौरान नयी कमेटी के चुनाव को लेकर चर्चा की गयी.
सुनील कुमार तिवारी 28 साल से टाटा मोटर्स से जुड़े है. वे पहले टाटा कमिंस, अल्ट्रा टेक सीमेंट, अशोक लीलैंड समेत कई कंपनियों से जुड़े है. वे पटना एनआइटी के स्टूडेंट हैं. वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट से पहले वे पुणे प्लांट के हेड के तौर पर काम कर चुके हैं.



