Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : डांडा रोपण के साथ मारवाड़ी समाज ने की होलिका पूजा, होलिका दहन कल
    Breaking News

    Jamshedpur : डांडा रोपण के साथ मारवाड़ी समाज ने की होलिका पूजा, होलिका दहन कल

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: गुरुवार को पूरे देश में होलिका दहन की परंपरा के तहत विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. इस अवसर पर जमशेदपुर के साकची स्थित आमबगान में मारवाड़ी समाज ने होलिका पूजा का आयोजन किया. पूजा का आरंभ डांडा रोपण से हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में शंकर सिंघल ने भाग लिया. पूजन कार्य की देखरेख पंडित बसंत जोशी, पुरषोत्तम जोशी, दीपक जोशी और रवि जोशी ने की.

    जहां एक ओर देशभर में होलिका दहन के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं मारवाड़ी समाज अपनी विशिष्ट परंपरा का पालन करते हुए इस दिन गोबर के कंडों से होलिका दहन करता है. यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जो इस समाज की अनूठी पहचान बन चुकी है. इस बार भी जमशेदपुर सहित जिले के सभी मारवाड़ी परिवारों ने अपने घरों के पास होलिका की पूजा की और मंगलकामना की.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मारवाड़ी समाज की यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से आमबगान मैदान में चली आ रही है. यहाँ के मारवाड़ी परिवार हर साल होलिका दहन के दिन पूरे परिवार के साथ एकत्र होते हैं और गोबर के कंडों से होलिका जलाकर अपनी मंगलकामनाएं करते हैं. इस बार भी समाज के लोगों ने एकजुट होकर पूजा अर्चना की और एकता का संदेश दिया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस आयोजन में मारवाड़ी समाज के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे. इनमें अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, महासचिव बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगासिया, कमल अग्रवाल, लखन मुनका, पवन सिंघानिया, अमित अग्रवाल और समाज के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. महिलाएं भी पूजा विधि में सक्रिय रूप से जुटी रहीं और परंपरा का पालन किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Holika Dahan tomorrow Jamshedpur: Marwari community celebrated Holika Puja with planting of sticks
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group