Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»होली में हंगामा : बिहार में ASI की हत्या, बंगाल मूर्तियों को तोड़ा, बीरभूम में झड़प के बाद कॉल सेवा सस्पेंड, पंजाब-महाराष्ट्र में बवाल
Breaking News

होली में हंगामा : बिहार में ASI की हत्या, बंगाल मूर्तियों को तोड़ा, बीरभूम में झड़प के बाद कॉल सेवा सस्पेंड, पंजाब-महाराष्ट्र में बवाल

News DeskBy News DeskMarch 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Violence In Holi : रंगों को त्योहार होली और रमजान का जुमा एक दिन होने के कारण देश के कई राज्यों में हिंसक घटनाएं हुई. कई जगहों पर हिंदू-मुस्लिम (Hindu-Muslim) समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुई. बिहार के मुंगेर (Munger) में हिंसा की सूचना पर पहुंचे ASI की हत्या (murder of ASI) कर दी गई. वहीं बंगाल के बीरभूम (Birbhum) में दो समुदायों में झड़प के बाद इंटरनेट-कॉल सेवा सस्पेंड कर दी गयी. बंगाल के नंदीग्राम (Nandigram) में भगवान की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. वहीं यूपी के मथुरा समेत कई जिलों में भी हिंसक झड़पें हुई. पंजाब-महाराष्ट्र में मस्जिद के बाहर जमकर बवाल हुआ तो झारखंड के गिरिडीह में जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प के बाद कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया.

बीरभूम में हिंसक झड़प, इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड 

पश्चिम बंगाल में होली के दिन कई इलाकों में जमकर हिंसा हुई. नंदीग्राम में भगवान की मूर्तियों को तोड़ दिया गया. भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी तस्वीरें पोस्ट की हैं. मालवीय ने आरोप लगाया कि बरुईपुर, जादवपुर और मुर्शिदाबाद समेत पूरे प्रदेश में इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं.,

वहीं बंगाल के ही बीरभूम में 17 मार्च तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है. पत्थरबाजी की घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात की गई है. वहीं इंटरनेट-कॉल सेवा सस्पेंड कर दिया गया है.

बिहार के मुंगेर में ASI की हत्या, पटना में दो गुटों में पथराव

बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को ASI संतोष कुमार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शराब पीकर हंगामे की सूचना पर वे अपनी टीम के साथ ITC नंदलालपुर गांव गए थे.

उनके सिर पर लोहे की रॉड से कई बार किए गए. डॉक्टर ने बताया- ‘सिर में 8 शार्प इंजरी के निशान मिले हैं. खोपड़ी की हड्‌डी तक टूट चुकी थी. वहीं पटना में दो गुटों में होलिका दहन का विवाद होली के दिन पथराव तक पहुंच गया. पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए. यहां फायरिंग की भी खबर है.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

झारखंड के गिरिडीह में जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, दुकानें फूंकीं

झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले में होली (Holi) जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ है. जिले के घोरथंबा में होली जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद असामाजिक तत्वों ने कई दुकानें और वाहनों में आग लगा दी. इससे गाड़ियां और दुकान जलकर राख हो गई. इस दौरान दोनों समुदायों के बीच जमकर पथराव भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

पंजाब-महाराष्ट्र में मस्जिद के बाहर बवाल

होली के दिन पंजाब के लुधियाना में मस्जिद को निशाना बनाया गया. यहां के फोकल प्वाइंट के पास मस्जिद पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया. नमाजियों पर ईंट-पत्थर मारे गए. हमला दो बार किया गया. पत्थर लगने से मस्जिद के बाहर सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों को भी चोट आईं. पथराव किये जाने के कारण मस्जिद के शीशे टूट गए और कई लोग जख्मी भी हुए.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता को मारी गोली

होली पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur) में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबरठाकुर को गोली मार दी गई. उन्हें चार अज्ञात लोगों ने गोली मारी. बंबर ठाकुर अपनी पत्नी के सरकारी आवास पर अन्य लोगों के साथ होली खेल रहे थे, तभी आरोपियों ने वहां आकर 12 राउंड फायरिंग की. गोली लगने से उनके पीआरओ भी घायल हुए हैं.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक झड़प

होली पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक झड़पें हुई. प्रदेश के उन्नाव, शाहजहांपुर, मथुरा, जेवर, बिजनौर से हिंसा की खबरें समाने आई. शाहजहांपुर में वर्षों पुराना लाट साहब का जुलूस निकाला गया. जुलूस में मौजूद शरारती तत्वों ने पुलिस पर जूते-चप्पल फेंक दिए. उनपर ईंट-पत्थर भी मारे. इस बीच हुड़दंगियों ने कई घरों में ईंट-पत्थर भी मारे.

उन्नाव में होली पर जमकर बवाल

जिले के बांगरमऊ थाना अंतर्गत गंजमुरादाबाद कस्बे में फाग जुलूस के दौरान शराब पीकर हुड़दंगियों ने बवाल किया. पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो उनपर पथराव कर दिया. पत्थर लगने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. उनपर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी.

मथुरा मे हंगामा 

होली के दिन मथुरा मे भी भारी बवाल हुआ. थाना जैत क्षेत्र के इलाके के गांव बाटी में रंग लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर पथराव हुआ. घटना में 10 लोग घायल हो गए. पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है. जबकि जेवर कोतवाली क्षेत्र के रन्हेरा गांव में भी होली के दिन बवाल हुआ. यहां दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई. पथराव और गोलीबारी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group