Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur : जुगसलाई पुलिस पर फौजी से मारपीट, दुर्व्यवहार करने का आरोप, विरोध में पूर्व सैनिकों ने थाने में किया प्रदर्शन, हंगामा
Breaking News

Jamshedpur : जुगसलाई पुलिस पर फौजी से मारपीट, दुर्व्यवहार करने का आरोप, विरोध में पूर्व सैनिकों ने थाने में किया प्रदर्शन, हंगामा

News DeskBy News DeskMarch 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.जुगसलाई पुलिस पर फौजी से मारपीट, दुर्व्यवहार करने का आरोप है. दरअसल, 14 मार्च को सेना में कार्यरत हवलदार सूरज राय अपने चचेरे भाई विजय राय थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर के साथ हुई झड़प के संदर्भ में थाने जाने पर पिटाई शुरू कर दी और सेना में कार्यरत होने की जानकारी देने के बाद पुलिस और उग्र होकर रात भर जवान की पिटाई की और जेल भेजा.

इसकी जानकारी पूर्व सैनिक सेवा परिषद को होने पर शहर के पूर्व सैनिक जुगसलाई थाना पहुंचे एवं इस केस की जानकारी मांगना चाहे. मगर थाना प्रभारी ने अपना फोन बंद करके कोई जवाब नहीं दिया. सेना के अधिकारियों द्वारा सीनियर एसपी एवं एसपी को कॉल करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया.

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

जुगसलाई थाना के द्वारा कार्यरत सैनिक के साथ किए गए बर्बरता पूर्वक व्यवहार से जमशेदपुर के पूर्व सैनिकों में काफी रोष है, जो हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर जिले की हर आपदा एवं कल्याणकारी योजनाओं में कदम से कदम मिलाकर काम करते हैं और प्रशंसा के पात्र हैं. वे जुगसलाई थाना के द्वारा किए गए निंदनीय व्यवहार से क्षुब्ध है. जल्द ही शहर के सेना के ऑफिसर एवं जवान का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर इस घटना की जानकारी देंगे एवं भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए कोई ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे. अगर कोई सैनिक गलती की है तो इसकी जानकारी पुलिस को स्टेशन हेड क्वार्टर एवं स्थानीय आर्मी यूनिट को दिया जाना चाहिए था, मगर पुलिस ने आनन फ़ानन में पुलिसिया स्टाइल में केस करते हुए कार्यरत सैनिक को आज जेल भेज दिया.

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

सैनिक एवं पूर्व सैनिक अनुशासन प्रिय होते हैं एवं किसी भी समस्या के समाधान का प्रयास करते रहते हैं. थाना में कार्यरत सैनिक द्वारा परिचय देने के बावजूद उसके साथ उग्र व्यवहार काफी निंदनीय है. पूर्व सैनिक सेवा परिषद इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है एवं दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की माँग करता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 20, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

November 20, 2026

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026
Recent Post

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 20, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

November 20, 2026

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026

Jamshedpur: कदमा में दास नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, एक महीने पहले दिया गया था नोटिस

November 20, 2026

Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब के पास भीषण सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group