Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»राजनीतिक दलों के साथ बैठक में चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
    Breaking News

    राजनीतिक दलों के साथ बैठक में चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक में लिये गये सुझाव

    जमशेदपुर. भारत के चुनाव आयोग के निदेश पर चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक किया गया. बैठक में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, मतदाताओं का पंजीकरण नियम, 1960; चुनाव संचालन नियम, 1961; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और भारत के चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश, मैनुअल और हैंडबुक का अनुपालन करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के संबंध में चर्चा की गयी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव आमंत्रित किये गये.

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मतदाता सूची त्रुटिरहित हो, प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो. मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना, सुधार करना आदि का काम निरंतर चलता रहता है. उन्होने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि अपने अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ निरंतर सम्पर्क में रहें तथा अपने बूथ लेवल एजेंट अथवा कार्यकर्ता के माध्यम से मतदाता सूची के अपडेशन में अपेक्षित सहयोग करें.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    साथ ही बताया गया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट अथवा कार्यकर्ता एक बार में अधिकतम 10 आवेदन प्रपत्र बीएलओ को जमा कर सकते हैं. साथ ही उपायुक्त ने 1950 टोल फ्री मतदाता हेल्प लाईन नम्बर का आम लोगों के बीच अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की अपील की. राजनीतिक दलों के द्वारा शहरी क्षेत्र, औधोगिक क्षेत्र के क्वार्टर एरिया में विभिन्न कारणों से उक्त निवास पते पर अनुपस्थित मतदाताओं को अभियान चला कर सूची से नाम विलोपित करने की मांग रखी गयी. उपायुक्त ने कहा कि गैर चुनावी वर्ष में संबंधित क्षेत्र के बीएलओ से सत्यापन प्रतिवेदन कराकर नाम हटाने की कारवाई की जाएगी.

    निर्वाचन व्यय के मामले पर राजनीतिक दलों के द्वारा जिला स्तर पर निर्धारित टेंडर दर की पुनः समीक्षा तथा व्यय अनुश्रवण टीम के द्वारा व्यय का आकलन को व्यवहारिक करने की मांग रखी गयी, इस पर उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में दर निर्धारण के समय राजनीतिक दलों का भी मंतव्य लिया जाएगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैठक में एडीएम लॉ एण्ड ऑडर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एडीसी श्री भागीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल आनंद, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    emphasis was given on strengthening the electoral processes In the meeting with political parties
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group