Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मानगो जलापूर्ति योजना : 10 साल से किसी भी टंकी की नहीं हुई सफाई, पेयजल व नगर विकास सचिव से मिलेंगे सरयू ने
    Breaking News

    मानगो जलापूर्ति योजना : 10 साल से किसी भी टंकी की नहीं हुई सफाई, पेयजल व नगर विकास सचिव से मिलेंगे सरयू ने

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • विधायक सरयू ने किया औचक निरीक्षण , मानगो नगर निगम के हाथों में योजना देने का प्रस्ताव 
    • कम क्षमता के पंप खींच नहीं पाते पानी, 6 के स्थान पर 3 पंप ही कर रहे हैं काम

    जमशेदपुर. मानगो पेयजल परियोजना की स्थिति सुधारने और यहां के सभी घरों तक पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार की रात जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय और उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों ने मानगो पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया. रात साढ़े 11 बजे से लेकर ढाई बजे तक चले इस निरीक्षण में इंटक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और तमाम टंकियों के पास जाकर यह देखा गया कि सिस्टम किस तरीके से काम कर रहा है. ये सब देखने के बाद श्री राय ने एक प्रस्ताव दिया कि मानगो पेयजल परियोजना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से लेकर नगर विभाग विकास को दे दिया जाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि मानगो नगर निगम इस परियोजना को चलाएगा तो कम से कम नगर निगम की जिम्मेदारी तो तय होगी. श्री राय मंगलवार को रांची में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव और नगर विकास विभाग के सचिव से इस मुद्दे पर बात करेंगे.

    सरयू राय ने बताया कि चार घंटे के नाइट डोमिनेशन में उन्हें बेहद निराशा हुई. जिस उद्देश्य से यह महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजना स्तापित की गई थी, उसमें लगातार गिरावट आ रही है. कई गंभीर किस्म की कमियां दिखीं. पूरे देश में पेयजल परियोजनाओं की कार्यप्रणाली में उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है और झारखंड में जमशेदपुर में बीते 6 साल में इस परियोजना के संचालन में भारी गिरावट दिखी.

    श्री राय ने बताया कि इंटक वेल में जितने पंप लगे हैं, सभी काम नहीं कर रहे हैं. इंटक वेल के पास 6 पंप स्थापित होने चाहिए और हर पंप 375 हार्स पावर का होना चाहिए. लेकिन वहां चालू स्थिति में मात्र तीन ही पंप दिखे. जहां इंटक वेल से पानी जाता है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में और उसकी सफाई होती है, वहां की व्यवस्था भी बेहद लचर है. कुछ भी सिस्टेमेटिक नहीं दिखा.

    उन्होंने बताया कि जब रॉ वाटर जाएगा तो उसमें कितनी फिटकरी डालेंगे, कितनी ब्लीचिंग पाउडर डालेंगे, कितनी हाइपो डालेंगे, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है. यहां के सारे पंप काम नहीं कर रहे हैं. यहां 150 हार्स पावर के तीन पंप लगाने का प्रावधान है लेकिन वहां एक पंपसेट पूर्णतः बंद है. पानी साफ नहीं हो रहा है. सिस्टम यह बनाया गया है कि एक टंकी भर जाएगी तो दूसरी टंकी भरेगी, दूसरी भर जाएगी तो तीसरी भरेगी. टंकियों में पानी पहुंचाने के लिए कम क्षमता के पंप लगाए गये हैं. इन पंपों में भी आधे बराबर खराब ही रहते हैं.

    पाइपलाइन तो बिछा दी गई है लेकिन मेन लाइन से जोड़ा ही नहीं गया है

    सरयू राय ने बताया कि क्षेत्र में भी ऐसे बहुत सारे स्थान हैं, जहां पाइपलाइन तो बिछा दी गई है लेकिन मेन लाइन से जोड़ा ही नहीं गया है. नतीजनतन जवाहरनगर के रोड नंबर 14 में पाइनलाइन तो बिछा दी गई पर कनेक्शन नहीं हुआ. संत कुटिया के पास मुख्य सड़क को काट कर कनेक्शन जोड़ना है लेकिन वह भी नहीं हुआ. मानगो पोस्ट आफिस रोड में गौड़ बस्ती में हरि मंदिर के समीप पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन मात्र 5 से 7 फीट पाइपलाइन नहीं जोड़े जाने के कारण यहां पानी नहीं जा रहा है. मानगो के शंकोसाइ के एकता नगर में भी कनेक्शन छूटा हुआ है. यहां सिर्फ 5 फीट पाइपलाइन जोड़ दी जाए तो पानी जाने लगेगा. मेन लाइन के समीप जो घर हैं, वहां तो पानी जा रहा है लेकिन बस्तियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. कारण है, कनेक्शन का ना जोड़ा जाना.

    कोई शिकायत करे तो उसे मॉनीटर करने और समाधान करने वाला कोई नहीं

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सरयू राय ने बताया कि विडंबना यह कि इस व्यवस्था को देखने वाला कोई नहीं है. अगर कोई शिकायत करे तो उसे मॉनीटर करने और उसका समाधान करने वाला कोई नहीं. इसीलिए सोमवार की सुबह उन्होंने अपने आवास पर दो बैठकें की. एक बैठक मानगो नगर निगम के उप नगर प्रशासक, उनके अधिकारी और पेयजल स्वच्छता विभाग के सिविल के कार्यकारी अभियंता और उनके अधिकारी शामिल थे. दूसरी बैठक में पेयजल स्वच्छता विभाग के यांत्रिक प्रभाग के कार्यकारी अभियंता, एई और उनके पदाधिकारियों के साथ बैठक की. श्री राय ने सभी के सामने समस्या रखी तो यही पता चला कि इस परियजना को चलाने के लिए ठेके पर एक एजेंसी बहाल की गई है. उस एजेंसी के कार्यकलापों की सही तरह से मानीटरिंग विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारी नहीं कर रहे हैं. नतीजा यह हुआ कि जहां पानी साफ करने के लिए फिल्टरेशन प्लांट लगाना है, उसके लिए 10 साल पहले जो बालू और कंकड़ बिछाए गए थे, वही आज तक चल रहे हैं. ये भठ गये हैं. इन्हें बदला तक नहीं गया. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का फ्लो मीटर भी बंद है. जितनी इंडिकेटर मशीनें लगाई गई हैं, सभी बंद हैं. पानी भगवान भरोसे ही चल रहा है.

    मानगो जलापूर्ति योजना में जो पांच टंकियां बनी हैं, उनकी आज तक कोई सफाई नहीं हुई. 10 साल से ये ऐसे ही हैं. ऐसे में स्वच्छ पेयजल कैसे मिलेगा? उप नगर प्रशासक, मैकेनिकल और सिविल के कार्यकारी अभियंताओं ने भी इसे स्वीकार किया है.

    सरयू राय, विधायक

    विधायक सरयू राय ने कहा कि जब तक इस प्रोजेक्ट का संचालन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के हाथ में रहेगा, तब तक स्थिति ऐसी ही रहेगी. मानगो के हर घर में पानी नहीं दे पाएंगे. उन्होंने प्रस्ताव दिया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग इस परियोजना को नगर निगम को सौंप दे. नगर निगम इसको चलाए. इससे जवाबदेही सुनिश्चित होगी.

    श्री राय ने कहा कि उन्हें तब आश्चर्य हुआ, जब मैकेनिकल विंग के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि एजेंसी के ऊपर ये जिम्मेदारी है कि कोई पंप खराब होता है तो वह उसकी मरम्मत कराए मगर आज तक एजेंसी ने इन्हें कोई लॉगबुक उपलब्ध नहीं कराया जिससे ये पता चल सके कि कौन मोटर कितनी बार खराब हुआ, इसे कहां बनवाया. विभाग के जो सक्षम अधिकारी हैं, वो पता नहीं किस दबाव में हैं. वे आखिर एजेंसी के ऊपर कड़ाई क्यों नहीं कर रहे हैं? इसलिए यह जरूरी है कि मानगो नगर निगम को यह जिम्मेदारी दे दी जाए. स्वच्छता विभाग भी चाहता है कि शहरी जलापूर्ति नगर विकास विभाग करे. इसको कैसे अमल में लाया जाए, इस पर विचार करना है.

    पंपहाउस चलाने वाला गायब

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    रात 12 बजे पृथ्वी पार्क के पास जो नई पानी की टंकी बनी है, वहां भी श्री राय और उनकी टीम पहुंची थी. वहां का पंपहाउस चलाने वाला ताला मार कर कहीं निकला हुआ था. दूसरा, उस टंकी के बारे में यह बताया गया कि उसका डिजाइन इस तरीके से किया गया है कि वहां लगा पंप तो 100 एचपी का है लेकिन वह पूरी क्षमता के साथ पानी नहीं फेंकता टंकी में. 15 से 16 घंटों में भी टंकी नहीं भर पाती.

    सिस्टम की विफलता

    परियोजना को चलाने में सिस्टम की विफलता सामने आ चुकी है. बालीमुगा में भी पानी का संकट है. एनएचएआई को 20 लाख रुपये किस तरीके से दिये जाएंगे कि वह सड़क काट कर पानी का प्रवाह बस्तियों में कराए. पिछले दो महीने से इस पर बात ही हो रही है. आज तक कुछ हुआ नहीं. विभाग का कहना है कि एनएचएआई को ठेकेदार एडवांस में दे दे. बिल दे. हम उसे पेमेंट कर देंगे. ठेकेदार कहता है कि हम क्यों दें. विभाग दे पैसे. जो काम कराना हो कराए हमसे. हम लोगों ने यही निष्कर्ष निकाला कि जो एमजीएम की पुराने पाइपलाइन वाली टंकी है, वहां से ही पानी आप इसको भी दे दें. नगर निगम 20 लाख रुपये एनएचएआई को दे दे ताकि बालीगुमा इलाके में पेयजल की व्यवस्था हो सके.

    श्री राय के साथ औचक निरीक्षण में जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, पप्पू सिंह, संजीव मुखर्जी, उपेंद्र सिंह मस्तान, पिंटू सिंह, संतोष भगत, भवानी सिंह, मुकेश कुमार, वीरु सिंह, बाला प्रसाद, जीतू परमार, रवि गोराई आदि मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mango water supply scheme is in bad shape no tank has been cleaned for 10 years Saryu will meet the drinking water and urban development secretary
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group