Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»उत्तर प्रदेश में बैरिकेडिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया डंपर, मालगाड़ी ने उड़ाये परखच्चे, 100 मीटर तक घसीटती ले गयी
    Breaking News

    उत्तर प्रदेश में बैरिकेडिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया डंपर, मालगाड़ी ने उड़ाये परखच्चे, 100 मीटर तक घसीटती ले गयी

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Train accident in Amethi. उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार की तड़के लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्शन के निहालगढ़ शोहरत रेलवे क्रासिंग पर फंसी डंपर की मालगाड़ी से टक्कर हो गयी. डंपर रेल क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ते हुए ट्रैक पर आ गया था. तभी मालगाड़ी आ गई. ट्रैक पर खड़े डंपर को टक्कर मारने के बाद डंपर को 100 मीटर तक घिसटती ले गयी.

    इस हादसे में कई रेलवे पोल के अलावा लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस कारण छह घंटे से अधिक समय तक सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. डंपर में लगी लोहे की चादर ट्रेन के इंजन पर चिपक गई. इंजन के कांच टूट गए.मालगाड़ी निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से वाराणसी की ओर जा रही थी. वहीं रायबरेली से अयोध्या जा रहा डंपर क्रॉसिंग का बूम तोड़ते हुए रेल ट्रैक पर पहुंच गया गया था.

    बताया जाता है कि डंपर चालक ने डाउन रेल लाइन किनारे वाहन खड़ा कर गेटमैन से क्रासिंग खोलने को कहा था लेकिन वह नहीं माना और वहां से चला गया. जब तक चालक गाड़ी को हटाता मालगाड़ी आ गई. इसमें डंपर और मालगाड़ी का इंजन, इलेक्ट्रिक लाइन, पोल, बैरिकेडिंग एवं तार क्षतिग्रस्त हो गए. डंपर चालक भी घटना के बाद भाग निकाला.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    गैस कटर से काटकर साफ किया गया रास्ता 

    उत्तर रेलवे के लखनऊ डीआरएम समेत कई अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे. इसके बाद गैस कटर से काटकर रास्ते को साफ किया गया. रेलवे लाइन और पोल को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ. कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8:30 बजे क्षतिग्रस्त पोल सहित अन्य उपकरणों को सही कर दूसरे इंजन की मदद से  मालगाड़ी को निहालगढ़ स्टेशन लाया गया.

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

    हादसे के बाद इस रूट पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया. आलम यह रहा रहा कि मेमो ट्रेन, शटल, एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, सुल्तानपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल, बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया. इससे ट्रेनों पर सवार यात्रियों के साथ स्टेशन पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे की ओर सुबह 8 बजे सूचना प्रसारित ट्रेनों के दो बजे तक कोई भी ट्रेन नहीं आएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a dumper broke the barricade and reached the railway track In Uttar Pradesh the goods train smashed it into pieces and dragged it for 100 meters
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group