Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बिरसा मुंडा टाऊन हॉल में सभी प्रखंडों के आरोग्य दूतों का हुआ सम्मान
    Breaking News

    Jamshedpur: बिरसा मुंडा टाऊन हॉल में सभी प्रखंडों के आरोग्य दूतों का हुआ सम्मान

    News DeskBy News DeskMarch 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: आज 29 मार्च को बिरसा मुंडा टाऊन हॉल परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला के विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (SHWP) के अंतर्गत जिले के 11 प्रखंडों से चुने गए पांच-पांच उत्कृष्ट विद्यालयों के 110 आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया. इस समारोह का आयोजन शिक्षा विभाग. स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी-3) के तकनीकी सहयोग से किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल उपस्थित थे.

    समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. इस अवसर पर श्रवण कुमार (सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज). विक्टर विजय समद (मुख्य चिकित्सा अधिकारी). वी बी डी (VBD). ए. सी. एम.ओ. (ACMO). जिला गुणवत्ता सलाहकार और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के दौरान सभी को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (SHWP) के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई और सभी को बधाई दी गई.

    समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरोग्य दूतों के योगदान की सराहना की और उन्हें निरंतर अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी. SHWP के तहत हर मंगलवार को हेल्थ एंड वेलनेस डे मनाया जाता है. जिसमें स्कूलों में स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं. कार्यक्रम के माध्यम से जिले के सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है.

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी-3) और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अहम भूमिका रही. इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई.

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के ACMO डॉक्टर जोगवेश्वर प्रसाद. VBD अधिकारी डॉक्टर ए. मिश्रा. जिला गुणवत्ता सलाहकार मौसमी रानी. प्रेमा मार्डी. शिक्षा विभाग से विक्टर विजय समद. सुकेश मुखर्जी. मीना कुमारी. सुनील संतोष मांझी. आलोक पात्रा और श्रवण कुमार की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम का समापन डॉक्टर ए मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Health ambassadors of all blocks were honored at Birsa Munda Town Hall
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group