Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी में दो पकड़ाये, जानिए साइबर क्राइम से कैसे करें बचाव …
    Breaking News

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी में दो पकड़ाये, जानिए साइबर क्राइम से कैसे करें बचाव …

    News DeskBy News DeskApril 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रायपुर. शातिर ठग लोगों को ठगी के शिकार बनाने नए-नए पैतरे अपना रहे हैं. ताजा मामला शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने का आया है. रायपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों के 16 से अधिक थानों में ठगी की रिपोर्ट दर्ज है.

    50 लाख की ठगी का मामला

    रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की धरपकड़ की गई. प्रार्थी उमाकांत वर्मा ने थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे 50 लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की. पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी गोपाल अग्रवाल (उम्र 20 वर्ष) निवासी खरसिया, रायगढ़, वर्तमान में शंकर नगर, रायपुर और प्रतीक जैन (उम्र 22 वर्ष) निवासी मितान विहार, दलदल सिवनी, मोवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    फर्जी कंपनियां और बैंक खातों का जाल

    जांच में पता चला है कि आरोपी गोपाल अग्रवाल ने फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खातों का संचालन किया और प्रतीक जैन की मदद से पीड़ित से रकम जमा करवाई. इनके बैंक खातों में कई राज्यों के पीड़ितों की रकम जमा होने के प्रमाण मिले हैं.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    जानिए साइबर ठगी से कैसे बचें

    •  कभी भी अनजान कॉल या मेसेज पर OTP शेयर न करें
    • अनजान नंबर से आने वाले मेसेज, ऑडियो और विडियो कॉल से बचना है. कॉल करने वाले को तुरंत ब्लॉक करना है. फिर भी अगर परेशान करता है तो इसकी रिपोर्ट पुलिस को जरूर करनी है
    • भारतीय कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम की कोई चीज नहीं है। यह साइबर धोखाधड़ी का तरीका है. इसमें जालसाज पुलिस / खुफिया अफसर बनकर फोन (या ऑनलाइन कम्यूनिकेशन से) गिरफ्तार करने का झूठा दावा करते हैं. मकसद पीड़ित को यह यकीन दिलाना है कि वह किसी अपराध में शामिल है और आखिर में उससे बड़ी रकम ऐंठते हैं. अगर आपको ऐसे कॉल आए तो डरें नहीं। जिन नंबरों से CBI, ED, पुलिस के नोटिस भेजे गए हों, उन नंबरों को ब्लॉक करें.
    • बिल अपडेट न होने के कारण आज रात बिजली / गैस ऐसे कनेक्शन कट जाएगा, इस साल ऐसे मेसेज ने लोगों से साइबर फ्रॉड किए, मगर अब ठान लें कि ऐसे मेसेज इग्नोर करेंगे. ज्यादा हो तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर लें.
    • AI की मदद से किसी की भी आवाज की नकल की जा सकती है. इसमें एक खास सॉफ्टवेयर इस्तेमाल होता है, इसलिए वॉयस क्लोनिंग से सावधान रहना बेहद जरूरी है. वॉयस क्लोनिंग का सबसे बड़ा खतरा यह है कि धोखाधड़ी करने वाले लोग किसी की आवाज की नकल करके फ्रॉड कर सकते हैं.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know how to protect yourself from cyber crime… Two arrested for cheating of 50 lakhs in the name of share trading
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Recent Post

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group