


Ranchi.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रांची के नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. एक केस को मैनेज करने के नाम पर दरोगा 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. राजधानी रांची में ये दूसरा दारोगा है जो घूस लेते गिरफ्तार हुआ है. इससे पहले कोतवाली थाने के एक सब इंस्पेक्टर को 5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. ताजा मामला नामकुम थाने का है. ACB ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को एक केस को मैनेज करने के नाम पर पीड़ित से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जारी की गयी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि आशीष यादव नाम के व्यक्ति ने एसीबी में यह शिकायत की थी कि उनकी एक लड़की के साथ सगाई हुई थी, लेकिन किसी कारणवश सगाई टूट गयी. इस दौरान पंचों के माध्यम से सभी सामान का आदान-प्रदान हो गया था.
पूर्व में मामले को लेकर नामकुम थाने में लड़की के परिजनों के द्वारा भी नामकुम थाने में कांड संख्या 262/24 दर्ज करवाया गया था. कांड के अनुसंधानकर्ता चंद्रदीप प्रसाद थे. मामले को लेकर पीड़ित ने न्यायालय से जमानत भी ले ली थी. लेकिन चंद्रदीप प्रसाद एक लाख रुपये की लगातार डिमांड कर रहा था. केस मैनेज करने को लेकर आशीष कुमार यादव को आइओ चंद्रदीप प्रसाद के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. इसके बाद आशीष यादव ने एंटी करप्शन ब्यूरो के पास लिखित शिकायत दी. जांच के बाद मामला सही पाया गया और आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए एक टीम तैयार कर शुक्रवार को नामकुम थाना भेजा गया. जहां से पीड़ित के द्वारा दारोगा को एसीबी के द्वारा दिये गये 30 हजार रुपये देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.



