Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : स्टेशन रोड में पुलिस ने लगाया ”चेकिंग जाम” !, महिला बेहोश, फूटा गुस्सा, एक घंटे तक हंगामा
    Breaking News

    Jamshedpur : स्टेशन रोड में पुलिस ने लगाया ”चेकिंग जाम” !, महिला बेहोश, फूटा गुस्सा, एक घंटे तक हंगामा

    News DeskBy News DeskApril 9, 2025Updated:April 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर :  शहर में पुलिस की चेकिंग अब लोगों की परेशानी के बाद आक्रोश का कारण बनने लगी है. आवश्यक व अनिवार्य कार्य में जा रहे लोगों को रोककर की जाने वाली चेकिंग का कारण आम लोगों के समझ में नहीं आता. बुधवार को स्टेशन रोड संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास पति के साथ बाइक पर जा रही महिला पुलिस चेकिंग के दौरान गिरकर घायल हो गई.

    इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ”चेकिंग के नाम पर जाम”  लगाने का आरोप लगाया और सड़क को एक घंटे तक जाम रखा. इस दौरान बिष्टुपुर-बर्मामाइंस की ओर से आने वाले लोग और गोलपहाड़ी की ओर से आने वाली सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

    सदर अस्पताल जा रही थी गर्भवती 

    लोगों का कहना था कि महिला गर्भवती थी.  वह पति के साथ परसुडीह सदर अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग के नाम पर उन्हें रोक लिया. महिला को चक्कर आया और वह बाइक से गिर पड़ी. यह देखकर लोगों का आक्रोश भड़क गया और सड़क जाम कर दिया. लोगों का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस को वाहनों के जाम से कोई मतलब नहीं होता. वह चेकिंग के नाम पर जाम लगाती है. इसे ”चेकिंग जाम” कहना सही होगा.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    पुलिस का चेकिंग जाम, देखें लोगों का आक्रोश 

    तीन थानों की पुलिस आयी, समझाकर हटाया जाम 

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    स्टेशन रोड में हंगामा की सूचना पाकर बागबेड़ा थाना, जुगसलाई थाना और जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. तीनों प्रभारियों ने लगोां केा समझाया और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया.इसके बाद लोग रोड से हटे और जाम खत्म हुआ. हालांकि घटना को लेकर लोगों में ट्रैफिक पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है.

    एसएसपी-ट्रैफिक डीएसपी के आदेश बेमानी 

    हंगामा के बीच लोगों ने चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया. लोगों कहना था कि एक ओर सड़क पर जहां तहां जाम लगा रहा है लेकिन वहां ट्रैफिक पुलिस के जवान नजर नहीं आते. स्टेशन बर्मामाइंस पुल की ओर से तो जाम  के बीच पुलिस चेकिंग में व्यस्त रहती है. ट्रैफिक पुलिस की प्राथमिकता लोगों को जाम से निजाद दिलाने से अधिक वाहन चालकों को पकड़ने में होती है. जिससे सरकार और उनका दोनों का फायदा होता है. ऐसे में एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी बार-बार दिखाने का आदेश जारी करते है लेकिन उनका पालन कहीं होता दिखायी नहीं पड़ता.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    anger erupted Jamshedpur: Police imposed a "checking jam" on Station Road! Woman fainted uproar for an hour
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group