Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Protest: शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का नीतीश कुमार के आवास के पास प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने का दावा
    Bihar

    Bihar Protest: शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का नीतीश कुमार के आवास के पास प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने का दावा

    News DeskBy News DeskMay 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के पास मंगलवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा के पूरक परिणाम जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के पूरक परिणाम जारी करने की मांग को लेकर एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट के बाहर प्रदर्शन किया. पूरा इलाका उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है और वहां इस तरह के किसी भी प्रदर्शन की इजाजत नहीं है.

    बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के खिलाफ नारेबाजी की. सचिवालय-1 की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने प्रदर्शनकारियों से तुरंत क्षेत्र खाली करने का अनुरोध किया, क्योंकि वहां ऐसी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं. जब प्रदर्शनकारियों ने वहां से हटने से इनकार कर दिया तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. हालांकि, एसडीपीओ ने पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए, जिसे अधिकारियों ने नकार दिया.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों में शामिल कृति दत्त ने बताया कि वे पिछले चार महीने से गर्दनीबाग इलाके में प्रदर्शन कर रहे हैं.
    बीपीएससी ने मार्च 2024 में शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी और टीआरई-3 के तहत कुल 87,774 पदों की घोषणा की गई थी. हालांकि, अभी तक लगभग 51,000 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र मिले हैं. अधिकारियों ने पहले पूरक परिणाम जारी करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की और उनके साथ एकजुटता व्यक्त की. यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि हम आज (मंगलवार को) प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हैं. जब युवा न्याय की मांग करते हैं, तो उनकी आवाज को बेरहमी से कुचल दिया जाता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Protest: Teacher recruitment exam candidates demonstrated near Nitish Kumar's residence many people claimed to be injured police lathicharged
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group