Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railway Alert: रेलवे ने किया अलर्ट, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आइएसआइ भारत में सैन्य रेलगाड़ियों की आवाजाही के बारे में जानकारी लेने की कर सकता है कोशिश
    Breaking News

    Indian Railway Alert: रेलवे ने किया अलर्ट, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आइएसआइ भारत में सैन्य रेलगाड़ियों की आवाजाही के बारे में जानकारी लेने की कर सकता है कोशिश

    News DeskBy News DeskMay 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा सैन्य रेलगाड़ियों की आवाजाही की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास के प्रति आगाह किया है तथा कहा है कि गोपनीय जानकारी किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा नहीं की जानी चाहिए.
    पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने से एक दिन पहले छह मई को जारी अपने परामर्श में मंत्रालय ने कहा था कि ऐसी जानकारी का खुलासा करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा. रेलवे बोर्ड की ओर से सभी रेलवे जोन के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकों को भेजे गए संदेश में कहा गया है, ‘पाकिस्तानी खुफिया जासूस रेलवे अधिकारियों को फोन कर सैन्य विशेष रेलगाड़ियों की आवाजाही के बारे में गोपनीय जानकारी मांग सकते हैं.’

    इसमें कहा गया है, ‘रेलवे अधिकारियों द्वारा मिल रेल स्टाफ (रेलवे की सैन्य शाखा) के अलावा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को ऐसी जानकारी का खुलासा करना सुरक्षा का उल्लंघन माना जाएगा और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा.’ मिल रेल भारतीय रेलवे की एक विशेष शाखा है जो रक्षा बलों को रसद सहायता प्रदान करती है. इसमें कहा गया है, ‘इसलिए, यह वांछित है कि रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को सैन्य विशेष रेलगाड़ियों की आवाजाही और मुद्दे की गंभीरता के बारे में जानकारी की महत्वपूर्ण प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने का निर्देश दिया जाये.’ मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों से सभी कर्मचारियों को निर्देश देने का आग्रह किया है कि “यदि कोई व्यक्ति सैन्य गतिविधि के बारे में जानकारी चाहता है, तो कोई भी जानकारी अनधिकृत व्यक्तियों को नहीं दी जानी चाहिए.’

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Indian Railway Alert: Railways alerted Pakistan intelligence agency ISI may try to get information about the movement of military trains in India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group