Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : शिक्षा मंत्री ने सेंट्रल किचन का किया औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता पर दिया जोर
    Breaking News

    Jamshedpur : शिक्षा मंत्री ने सेंट्रल किचन का किया औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता पर दिया जोर

    News DeskBy News DeskMay 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur :  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बुधवार को बिष्टुपुर रामदास भट्टा स्थित सेंट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया. यह वही किचन है जहां से शहर के कई सरकारी स्कूलों में मिड डे मील भेजा जाता है. हाल के दिनों में चाईबासा में मिड डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने किचन में बन रहे भोजन की गुणवत्ता, सामग्री के भंडारण और रसोई की साफ-सफाई का बारीकी से जांच की. उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ खाना नहीं, बल्कि पौष्टिक और सुरक्षित भोजन मिलना चाहिए, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही ढंग से हो सके.

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    रामदास सोरेन ने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों में अब तक मिड डे मील खुद बनाया जाता था, वहां कार्यरत रसोइयों की नौकरी सुरक्षित रहेगी. उन्होंने कहा कि रसोइयों को काम से नहीं हटाया जाएगा. उन्हें वेतन भी मिलेगा और अब उनका काम सिर्फ भोजन वितरण का होगा, जो सेंट्रल किचन से आएगा.

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    शिक्षा मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार सेंट्रल किचन के संचालन से जुड़े नियमों में बदलाव की तैयारी कर रही है, ताकि मिड डे मील की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बच्चों के भोजन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंत्री के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय और जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    emphasized on the quality of food Jamshedpur: Education Minister did a surprise inspection of the central kitchen
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन

    July 3, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर

    July 3, 2026

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group