Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Saraikela: सीनी व टाटानगर के बीच बीरबांस में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Breaking News

Saraikela: सीनी व टाटानगर के बीच बीरबांस में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

News DeskBy News DeskMay 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Saraikela. सीनी व टाटानगर के बीच बीरबांस में रेलवे ट्रैक पर शक्तिपद कुंभकार (32) नामक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक बीरबांस गांव का ही रहने वाला था व रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी में काम करता था. घटनास्थल पर पहुंच कर सरायकेला के प्रभारी थाना प्रभारी रामरेखा पासवान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. जानकारी के अनुसार शक्तिपद मंगलवार को दिन के 3:30 बजे अपने दोस्त अंकुर कुंभकार के साथ बाइक से चांडिल जाने के लिए निकला था.

अंकुर शाम को 4 बजे शक्तिपद को चांडिल छोड़कर टाटानगर चला गया. रात होने पर जब शक्तिपद अपने घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने अंकुर कुंभकार को फोन किया. अंकुर ने शक्तिपद के चांडिल वाले दोस्त को फोन किया. उसने बताया कि वह रात को करीब 8 बजे शक्तिपद को कोलाबिरा छोड़कर चला गया था. मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव पाया गया. मृतक के पिता लखींद्र कुंभकार ने सरायकेला थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. प्रभारी थानाप्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. बावजूद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सितंबर में 20 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; ₹16.65 लाख जुर्माना वसूला, 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

October 29, 2026

RAILWAY NEWS: रेलवे पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, 1 से 30 नवंबर तक लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; चक्रधरपुर, सीनी, रांची समेत कई केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

October 29, 2026

Indian Railways :रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक”: अब घर बैठे बुक करें रेल पार्सल

October 29, 2026
Recent Post

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

October 30, 2026

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

October 30, 2026

Jamshedpur: टाइगर मोबाइल के जवानों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

October 30, 2026

Jamshedpur: बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा, तीन शाखाओं में सीसीटीवी, सायरन, लॉकर रूम और सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी जांची, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

October 30, 2026

Jharkhand: झारखंड सरकार चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान का कराएगी आकलन, किसानों को देगी मुआवजा

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group