


New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड के तीन समेत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे. इन सभी स्टेशनों का निर्माण अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया है.. पीएम मोदी राजस्थान के देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन बीकानेर में करेंगे और इसी मंच से अन्य 102 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे.
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे मंत्रालय देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण करने वाली है. इन स्टेशनों का पुनर्विकास 5 करोड़ से 30 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. प्रत्येक स्टेशन पर आधुनिक शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, नि:शुल्क वाई-फाई, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, आरामदायक वेटिंग एरिया, लाउंज और बड़े सर्कुलेटिंग एरिया जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. स्टेशनों की इमारतें स्थानीय संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाले डिजाइन में तैयार की गयी हैं. रेल मंत्रालय के अनुसार, इन स्टेशनों का पुनर्विकास इपीसी मॉडल के तहत किया गया है, जिसमें एक ठेकेदार परियोजना की पूरी जिम्मेदारी उठाता है.



